{"_id":"6716e7b32dd891b6270f2374","slug":"wife-was-waiting-for-karva-chauth-husband-died-in-an-accident-shahjahanpur-news-c-122-1-sbly1042-129691-2024-10-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: करवाचौथ पर पत्नी कर रही थी इंतजार, पति की हादसे में मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: करवाचौथ पर पत्नी कर रही थी इंतजार, पति की हादसे में मौत
Tue, 22 Oct 2024 05:15 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
Updated Tue, 22 Oct 2024 05:15 AM IST
विज्ञापन
अमर सिंह का फाइल फोटो। स्रोत: परिजन
बंडा। करवाचौथ की पूजा से पहले ससुराल जाने के लिए निकले गांव इंदलपुर निवासी अमर सिंह (30) की हादसे में माैत हो गई। पति का इंतजार कर रही पत्नी को सूचना मिली तो वह बिलख पड़ीं। त्योहार की खुशियां मातम में बदल गईं।
अमर की ससुराल खुटार के बिजौरी-बिजौरिया गांव में है। इन दिनों उनकी पत्नी मायके गई हुई थीं। रविवार को करवाचौथ का त्योहार था। इसके चलते वह ससुराल जाने के लिए पैदल निकले थे। बंडा चाैराहे पर सवारी का इंतजार कर रहे थे। तभी अज्ञात वाहन से उन्हें टक्कर लग गई। इससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए।
पुलिस ने उन्हें सीएचसी में भर्ती कराया। उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। पहचान होने के बाद मृतक के परिजन व ससुराल में सूचना दी गई। त्योहार पर पूजा करने के लिए इंतजार कर रही पत्नी नीरज देवी को पति की हादसे में मौत की सूचना मिली तो रात में सीएचसी पहुंच गई। यहां शव देखकर दहाड़े मारकर रो पड़ीं।
विज्ञापन
-- -- -- -- -
गर्भवती थी पत्नी
-अमर के तीन बच्चे हैं। उनकी पत्नी नीरज के गर्भवती होने के चलते वह उसे तीन महीने पहले मायके छोड़ आए थे। त्योहार पर रात में ही वह ससुराल जाने के लिए निकले थे।