फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Wife was beaten to death for beating house

मकान बेचने में रोड़ा बनी पत्नी की फुकनी से पीटकर हत्या

Fri, 03 Jul 2020 01:43 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 03 Jul 2020 01:43 AM IST
विज्ञापन
Wife was beaten to death for beating house
निगोही। मकान बेचने का विरोध करने पर गुस्साए ग्रामीण ने फुकनी से पीट कर पत्नी की हत्या कर् दी। भाई ने मृतका के पति समेत सात लोगों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन

पुलिस ने बताया कि निगोही थाना क्षेत्र के गांव सतवां खुर्द निवासी रमेश सिंह मूलरूप से कांट थाना क्षेत्र के गांव हरसुआ का रहने वाला है। वह शराब का आदी है। शराब के चक्कर में उसने कांट का मकान और खेत बेच लिया था। अब उसके नाम मात्र पांच बीघा जमीन बची है। रमेश बाकी जमीन भी बेचने को था, जिसका उसकी पत्नी पिंकी उर्फ मिथिलेशा विरोध करती थी। इसी को लेकर दोनों के बीच अनबन रहती थी। पिंकी के भाई नन्हे सिंह ने आर्थिक सहयोग करके गांव सतवां खुर्द में जमीन खरीदकर मकान बनवा दिया था। उसी मकान में रमेश सिंह, पिंकी, उसके बेटे ्गौरव, सौरभ और बेटी महक रह रहे थे। इस मकान को रमेश सिंह बेचने वाला था, लेकिन पिंकी के विरोध कर रही थी। इससे रमेश मकान नहीं बेच पा रहा था। रमेश अपने गांव हरसुआ में बची जमीन का सौदा कर था। मगर उसे पिंकी ने नहीं बिकने दिया। इससे रमेश ने पत्नी को ठिकाने लगाने का मन बना लिया।
विज्ञापन

पिंकी के भाई नन्हें ने बताया कि रमेश शराब का आदी है। 28 जून को वह घर से चला गया। 30 जून की रात करीब12 बजे वह घर लौटा। उसके साथ धर्मेश सिंह, राकेश, श्यामलाल, रोहित सिंह, मुन्ने सिंह, नेक्शा सिंह भी थे। सभी बच्चों को कमरे में बंद कर दिया। इसके बाद पिंकी को फुकनी और लाठी-डंडे से पीटा। उसे मरा जानकर सभी फरार हो गए। शोर मचाने पर पहुंचे पड़ोसियों ने बच्चों को बाहर निकाला। पिंकी को बेहोशी हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां बुधवार देर रात इलाज के दौरान उसकी की मौत हो गई। पुलिस ने पिंकी के भाई नन्हे सिंह की तहरीर पर रमेश सिंह सहित सात लोगों के विरुद्ध धारा 147, 304 के तहत रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed