फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   wife creates ruckus after her husband brought girlfriend home in shahjahanpur

प्रेमिका संग रहेगा पति: पहली पत्नी ने किया हंगामा, दिनभर चली पंचायत, फिर हुआ 'अजब' फैसला

Sat, 18 Mar 2023 07:02 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर Published by: मुकेश कुमार Updated Sat, 18 Mar 2023 07:02 PM IST
सार

शादीशुदा युवक उत्तराखंड के ऊधम सिंह नगर में प्राइवेट नौकरी करता था। वहीं पर पीलीभीत जिले की एक महिला नौकरी करती थी। इसी दौरान दोनों के बीच प्रेम संबंध हो गए। शुक्रवार को युवक प्रेमिका और उसके तीन बच्चों को लेकर अपने गांव आ गया। 

विज्ञापन
wife creates ruckus after her husband brought girlfriend home in shahjahanpur
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

शाहजहांपुर के खुटार क्षेत्र का रहने वाला शादीशुदा युवक दूसरी महिला को अपने गांव ले आया। सूचना पर मायके से घर पहुंची पहली पत्नी ने हंगामा कर दिया। गांव के तमाम लोग भी युवक की पहली पत्नी के पक्ष में आ गए। बाद में पंचायत में युवक की जमीन उसकी पहली पत्नी और पुत्री के नाम करने पर फैसला हुआ। युवक जिस विवाहिता को लाया है, उसके साथ रहेगा।

विज्ञापन


खुटार क्षेत्र के गांव हरनाई निवासी युवक लगभग एक वर्ष पूर्व उत्तराखंड के ऊधम सिंह नगर में एक प्राइवेट कंपनी में मजदूरी करने गया था। पीलीभीत के थाना सुनगढ़ी के एक गांव की विवाहिता महिला भी वहां काम करती थी। सात माह पूर्व युवक का विवाहिता से प्रेम प्रसंग शुरू हो गया। 

विज्ञापन

गांव में एक व्यक्ति के घर में रुका था युवक 

शुक्रवार को युवक अपनी प्रेमिका और उसके तीन वर्षीय बच्चे को लेकर अपने गांव आ गया। गांव में एक व्यक्ति के घर रुका। इस बीच किसी ने युवक की पत्नी को सूचना दे दी। जानकारी पाकर युवक की पत्नी मौके पर पहुंची और हंगामा शुरू कर दिया। गांव के तमाम लोग भी मौके पर आ गए। फैसला कराने का प्रयास किया लेकिन बात नहीं बन सकी।

विज्ञापन
विज्ञापन

शनिवार की सुबह दोनों पक्ष थाने पहुंचे। पुलिस ने युवक को हवालात में बंद कर दिया। युवक की पत्नी के पक्ष में तमाम लोग थाने पहुंच गए और कार्रवाई की मांग करने लगे। इसको लेकर शनिवार को दिनभर पंचायत चलती रही। 

Lakhimpur Kheri: जिला अस्पताल में बीमार पिता की मौत, 14 साल का बेटा बोला- डॉक्टर देखने तक नहीं आए

देर शाम फैसला हुआ कि युवक के हिस्से की जमीन उसकी पत्नी और पुत्री के नाम की जाएगी। युवक को प्रेमिका के साथ जाने दिया गया। बता दें कि महिला भी अपने पति को छोड़कर उसके साथ रहने को तैयार है। थाना प्रभारी ओमप्रकाश ने बताया दोनों पक्षों में समझौता हो गया है। किसी पक्ष ने तहरीर नहीं दी है। इस कारण कार्रवाई नहीं की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed