फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Wife consumed poison, father-in-law chased her husband with a stick

Shahjahanpur News: पत्नी ने खाया जहर, पति को ससुर ने लाठी लेकर दौड़ाया

Wed, 06 Mar 2024 01:23 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर Updated Wed, 06 Mar 2024 01:23 AM IST
विज्ञापन
Wife consumed poison, father-in-law chased her husband with a stick
खुटार। पति से विवाद के चलते एक विवाहिता ने चार मार्च को बस में जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। पति ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया। हालत ठीक होने पर पति विवाहिता को लेकर ससुराल पहुंचा तो दो ममेरे ससुर ने उसको लाठी लेकर दौड़ा लिया। युवक ने तहरीर देने की बात कही है, लेकिन पुलिस ने मामले की जानकारी से इन्कार किया है।
विज्ञापन

पीलीभीत थाना बिलसंडा के एक गांव निवासी युवक की शादी खुटार क्षेत्र में हुई है। युवक का पत्नी से किसी बात को लेकर विवाद था। इस पर पत्नी मायके में रह रही है। चार मार्च को पत्नी अकेले ही ससुराल के लिए चली गई। रास्ते से विवाहिता ने पति को कॉल की तो पति उसे लेने बिलसंडा आया। बिलसंडा में दंपती के बीच विवाद होने लगा। भीड़ लगने पर विवाहिता ने पति पर तमाम आरोप लगा दिए। इस पर भीड़ ने युवक को पीट दिया।
विज्ञापन

युवक के अनुसार वह पत्नी को बस से लेकर ससुराल को चला तो पत्नी ने रास्ते में जहरीला पदार्थ खा लिया। हालत बिगड़ने पर वह पत्नी को अस्पताल ले गया। इलाज में उसके 75 हजार रुपये खर्च हो गए। हालत में सुधार होने पर वह पत्नी को लेकर ससुराल पहुंचा तो दो ममेरे ससुर ने जान से मारने की नीयत से उसे लाठी लेकर दौड़ा लिया। उसने भाग कर जान बचाई। उसने रिपोर्ट दर्ज करने के लिए तहरीर दी है। थाना प्रभारी संजय कुमार ने बताया है कि मामला संज्ञान में नहीं है। तहरीर मिलती है तो जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed