फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Wife came to see husband for last rites, father in law called police

Shahjahanpur News: पति के अंतिम दर्शन करने पहुंची पत्नी, ससुर ने बुला ली पुलिस

Thu, 22 Feb 2024 01:31 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर Updated Thu, 22 Feb 2024 01:31 AM IST
विज्ञापन
Wife came to see husband for last rites, father in law called police
शाहजहांपुर। रोजा थाना क्षेत्र की आदर्श नगर कॉलोनी निवासी संजीव वाजपेयी (32) की लखनऊ-नेशनल हाईवे पर अटसलिया रेलवे फाटक के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से मौत हो गई थी। उनकी पत्नी बुधवार को पति के अंतिम दर्शन करने पहुंची, लेकिन ससुर ने पुलिस बुला ली। पुलिस ने किसी तरह मामले को शांत कराया।
विज्ञापन

अटसलिया स्थित फैक्टरी में मजदूरी करने वाले संजीव वाजपेयी मंगलवार दोपहर खाना खाने के बाद काम पर जा रहे थे। करीब एक बजे लखनऊ-बरेली नेशनल हाईवे पर अटसलिया रेलवे क्रॉसिंग के पास अज्ञात वाहन ने टक्कर मारकर घायल कर दिया। पुलिस ने उन्हें राजकीय मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया, जहां उसकी मौत हो गई। परिजन के अनुसार, दंपती में विवाद के चलते पत्नी रजनी बच्चों के साथ मायके में रहती थी। बुधवार को शव का अंतिम संस्कार किया गया। इससे पहले पत्नी व उसके परिवार के अन्य सदस्य पहुंच गए। उन्हें देखकर मृतक के पिता प्रमोद कुमार ने रोजा थाने पर सूचना दी। आरोप लगाया कि बेटे की मौत के अगले ही दिन बहू व उसके परिजन मकान पर कब्जा करने के लिए आए हैं। इंस्पेक्टर राजीव सिंह ने तुरंत पुलिस फोर्स मौके पर भेजी। पुलिस ने मृतक की पत्नी से बात की। उसका कहना था कि पति की मौत होने के चलते वह अंतिम दर्शन करने के लिए आई थी। हिदायत देकर उन्हें वापस कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed