फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Whole day shopping for Ramzan, disappointment due to non sighting of moon

Shahjahanpur News: रमज़ान के लिए पूरे दिन चला खरीदारी का दौर, चांद न दिखने से हाथ लगी मायूसी

Thu, 23 Mar 2023 01:09 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर Updated Thu, 23 Mar 2023 01:09 AM IST
विज्ञापन
Whole day shopping for Ramzan, disappointment due to non sighting of moon
शाहजहांपुर में रमजान के लिए सिंवई की खरीदारी करते लोग। संवाद
शाहजहांपुर। रहमतों और बरकतों का माह-ए-रमजान के लिए अभी एक दिन और इंतजार करना पड़ेगा। बुधवार शाम चांद न दिखने से लोगों को मायूसी हाथ लगी। चांद का दीदार न होने के कारण अब शुक्रवार को पहला रोजा होगा। तरावीह की नमाज बृहस्पतिवार शाम मस्जिदों में पढ़ाई जाएगी।
विज्ञापन

रमजान के महीने का काफी बेसब्री से इंतजार किया जा रहा है। बुधवार को पूरे दिन लोगों ने बाजार में रोजा रखने के लिए जरूरत का सामान खरीदा। शाम में मगरिब की नमाज के बाद लोग चांद का दीदार करने के लिए छत पर चढ़ गए, लेकिन चांद नजर नहीं आया। इसके चलते शुक्रवार को पहला रोजा होगा।
विज्ञापन

शहर काजी सैयद सैफ ने बताया कि बुधवार को चांद न दिखने के कारण पहला रोजा शुक्रवार को होगा। उन्होंने बताया कि पैगंबर-ए-इस्लाम जब मक्का से मदीना तशरीफ लाए तो डेढ़ साल के बाद सन 02 हिजरी में एक महीने के रोजे फर्ज हुए। इससे पहले लोग नफिल रोजा रखते थे। रमजान संयम और खुदा की इबादत का महीना है। रमजान में की गई इबादत बहुत असरदार होती है। इसमें खानपान का संयम होता है और गलतियों को सुधारने का मौका मिलता है। रोजा रखना सभी पर फर्ज है। इस माह में जकात देने से माल-कारोबार में बरकत होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed