{"_id":"65fc883778415086470cc726","slug":"when-the-girl-reached-her-lovers-house-her-family-surrounded-the-house-shahjahanpur-news-c-122-1-sbly1038-115480-2024-03-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: प्रेमी के घर पहुंची युवती तो परिजनों ने घेरा घर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: प्रेमी के घर पहुंची युवती तो परिजनों ने घेरा घर
विज्ञापन
पुवायां। शादी करने की मांग को लेकर एक युवती गांव में प्रेमी के घर पहुंच गई। इससे नाराज युवती के परिजनों ने प्रेमी युवक का घर घेर लिया। प्रेमी युवक के पिता ने पुलिस को सूचना दी है।
क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती का गांव में ही सजातीय युवक से काफी समय से प्रेम प्रसंग चल रहा है। युवती लगातार शादी का दबाव बना रही थी, लेकिन युवक टालमटोल कर रहा था। बृहस्पतिवार शाम युवती प्रेमी के घर पहुंच गई और शादी की जिद करने लगी। जानकारी मिली तो युवती के परिजन प्रेमी युवक के घर पहुंच गए और एक घंटे तक घर का घेराव करते हुए हंगामा किया।
किसी तरह प्रेमी युवक का पिता घर से निकल कर थाने आया और पुलिस को सूचना दी। उनका कहना था कि यूपी- 112 नंबर पर काफी प्रयास के बाद भी बात नहीं हो पाई, इस कारण वह थाने आए हैं। गांव के लोगों के आने पर युवती के परिजन लौट गए। सिपाहियों ने प्रधान राजरानी के पति राजेश कुमार से मामले की जानकारी ली, लेकिन रात आठ बजे तक पुलिस गांव नहीं पहुंची थी। युवती अभी प्रेमी के घर पर ही मौजूद है। इंस्पेक्टर प्रदीप कुमार राय ने मामले की जानकारी से इन्कार किया है।