{"_id":"693c5cb1f7253265d10eb101","slug":"when-the-bodies-of-the-motorcyclists-killed-in-the-accident-arrived-home-there-was-an-uproar-among-their-families-shahjahanpur-news-c-122-1-spn1003-160174-2025-12-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: हादसे में मृत बाइक सवारों के शव घर पहुंचने पर परिजनों में कोहराम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: हादसे में मृत बाइक सवारों के शव घर पहुंचने पर परिजनों में कोहराम
विज्ञापन
मृतक पप्पू मौर्य का फाइल फोटो। स्रोत: परिजन
मीरानपुर कटरा। लखनऊ-दिल्ली राष्ट्रीय राजमार्ग के हुलासनगरा ओवरब्रिज पर बृहस्पतिवार की शाम हुए हादसे का शिकार बने बाइक सवार भमौरी के 40 वर्षीय संजीत यादव और मझरा मढ़िया के 32 वर्षीय पप्पू मौर्य के शव बरेली पुलिस ने पोस्टमाॅर्टम कराकर शुक्रवार को उनके परिजनों को सौंप दिए। दोनों के शव उनके गांव पहुंचे तो परिजनों में कोहराम मच गया।
भमौरी के मझरा मढ़िया निवासी रामसरन कुशवाहा की विवाहित पुत्री सुमन की बुधवार की रात उसकी ससुराल परौर क्षेत्र के ककोड़ा गांव में मौत हो गई थी। बृहस्पतिवार को सुमन के मायके भमौरी से मोहित कुशवाहा अपने तहेरे भाई पप्पू मौर्य और मित्र संजीत के साथ बाइक से ककोड़ा गांव गए थे।
बृहस्पतिवार को शाम छह बजे तीनों सुमन के अंतिम संस्कार में शामिल होकर बाइक से घर लौट रहे थे। इसी दौरान हुलासनगरा ओवरब्रिज पर अज्ञात वाहन की बाइक में टक्कर लग जाने से तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए। बरेली के अस्पताल में संजीत और पप्पू की मौत हो गई।
विज्ञापन
दोनों के शव उनके घरों पर पहुंचे। संजीत का शव देख उनके पुत्र अर्पित और शोभित समेत छोटे भाई कुलदीप यादव बिलख पड़े। उधर, पप्पू मौर्य की वृद्ध मां राजबेटी, पत्नी रामा देवी, पुत्र सत्यवीर, अंशू मौर्य और भाई मनोज मौर्य रोते हुए बेसुध हो गए। दोनों के अंतिम संस्कार में गांव के तमाम लोग शामिल हुए।
प्रभारी निरीक्षक जुगलकिशोर पाल ने बताया कि इस मामले में अब तक रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए कोई तहरीर नहीं मिली है।