फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   When photos were uploaded on social media, the teenager committed suicide by shooting

युवक ने इंस्टाग्राम में डाल दिए फोटो, किशोरी ने गोली मारकर जान दी

Fri, 07 Oct 2022 12:33 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 07 Oct 2022 12:33 AM IST
सार

थाना आरसी मिशन क्षेत्र के एक गांव में बृहस्पतिवार दोपहर 16 वर्षीय एक किशोरी की गोली लगने से मौत हो गई।पिता ने पुलिस को बताया कि पैर में चोट लगने पर वह गांव में स्थित एक दुकान में मरहम-पट्टी कराने के लिए गए थे।दोपहर करीब तीन बजे गोली चलने की आवाज सुनाई दी।

विज्ञापन
When photos were uploaded on social media, the teenager committed suicide by shooting

विस्तार

रौसर कोठी (शाहजहांपुर)। थाना आरसी मिशन क्षेत्र के एक गांव में बृहस्पतिवार दोपहर 16 वर्षीय एक किशोरी की गोली लगने से मौत हो गई। पिता के मुताबिक एक युवक ने दो दिन पहले उनकी बेटी के फोटो इंस्टाग्राम पर अपलोड कर दिए थे। गांव का ही यह युवक बेटी को बदनाम करने की लगातार धमकी भी दे रहा था। इसी से परेशान होकर उसने लाइसेंसी बंदूक से गोली मारकर खुदकुशी कर ली।
विज्ञापन

शाम को पिता ने थाने पहुंचकर तहरीर दी। पुलिस के मुताबिक तहरीर के आधार पर एफआईआर दर्ज की जाएगी। इस बीच पुलिस ने बंदूक कब्जे में ले ली। पिता ने पुलिस को बताया कि पैर में चोट लगने पर वह गांव में स्थित एक दुकान में मरहम-पट्टी कराने के लिए गए थे। उनकी बड़ी बेटी दूसरे हिस्से में चाचा के घर में थी। दोपहर करीब तीन बजे गोली चलने की आवाज सुनाई दी। वह दौड़कर पहुंची तो घर के आंगन में खून से लथपथ छोटी बेटी तड़प रही थी। उसके पेट के ऊपर गोली लगी थी और पास में ही उनकी लाइसेंसी दोनाली बंदूक पड़ी हुई थी। मौके पर ही उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed