फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   When his wife did not return from her parents' house, the young man committed suicide by hanging himself

Shahjahanpur News: मायके से पत्नी नहीं आई तो युवक ने फंदा लगाकर दी जान

Wed, 23 Apr 2025 12:55 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर Updated Wed, 23 Apr 2025 12:55 AM IST
विज्ञापन
When his wife did not return from her parents' house, the young man committed suicide by hanging himself
मृतक रोहित का फाइल फोटो। स्रोत: परिजन - फोटो : mathura
रोजा। होली पर मायके गई पत्नी के घर न लौटने से दुखी लखीमपुर खीरी जिले के एक युवक ने रोजा थाना क्षेत्र में हाईवे किनारे पेड़ से फंदे से लटककर जान दे दी।
विज्ञापन

मंगलवार की सुबह करीब साढ़े सात बजे रोजा थाने की गुरी चौकी क्षेत्र में हाईवे किनारे पेड़ से एक युवक का शव लटका मिला। उसके गले में साड़ी का फंदा पड़ा था। उसके पैर जमीन से टिके हुए थे। पुलिस ने वीडियोग्राफी कर शव को नीचे उतारा। इस बीच उसके परिजन भी मौके पर पहुंच गए। शव की शिनाख्त लखीमपुर खीरी जिले के थाना उचौलिया क्षेत्र के गांव पिपरिया निवासी 24 वर्षीय रोहित के रूप में की। इसके बाद पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

रोजा थाना के प्रभारी निरीक्षक राजीव कुमार सिंह ने बताया कि शाहजहांपुर और लखीमपुर खीरी के बॉर्डर पर पिपरिया गांव है। यह घटनास्थल से महज दो किलोमीटर दूर हैं। मृतक की मां विमला ने बताया कि बहू अपनी बेटी अवनी व जानवी के साथ होली पर मायके गई थी, तब से वापस नहीं आई। बेटा कई बार बुलाने भी गया। परेशान होकर बेटा रोहित अत्यधिक शराब पीने लगा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed