फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   When the cousin took away the daughter, the father gave up his life.

Shahjahanpur News: रिश्ते का भाई पुत्री को ले गया तो पिता ने दे दी जान

Sun, 26 Apr 2026 11:59 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 26 Apr 2026 11:59 PM IST
विज्ञापन
When the cousin took away the daughter, the father gave up his life.
खुटार (शाहजहांपुर)। एक मोहल्ले से एक युवक शनिवार रात अपनी रिश्ते की 16 वर्षीय भतीजी को लेकर चला गया। आहत होकर किशोरी के पिता ने जहर खाकर जान दे दी।
विज्ञापन

खुटार के एक मोहल्ला निवासी व्यक्ति के घर शनिवार रात आहट हुई तो परिवार के लोग जाग गए। पिता और मां ने 16 वर्षीय पुत्री को तख्त पर बैठा देख कारण पूछा तो किशोरी ने सही जवाब नहीं दिया। किशोरी के कमरे की तलाशी लेने पर रिश्ते का चाचा कमरे में छिपा मिला। उसे पकड़कर पूछताछ की गई, इसी दौरान वह भाग गया। इसके बाद परिजनों ने किशोरी को फटकार लगाई और सोने चले गए। सुबह चार बजे उठे तो किशोरी लापता थी। तलाश करने पर किशोरी का चाचा भी घर में नहीं मिला।
किशोरी के पिता ने आरोपी के खिलाफ पुत्री को ले जाने की नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई। शाम को किशोरी और आरोपी खेत में मिल गए। पुलिस ने किशोरी को शाहजहांपुर भेज दिया। इसी क्रम में पूरे घटनाक्रम से आहत किशोरी के पिता ने शाम को जहर खा लिया। हालत बिगड़ने पर जानकारी हुई तो परिजन उन्हें निजी अस्पताल ले गए।
विज्ञापन

डॉक्टर ने उन्हें सीएचसी भिजवा दिया। हालत गंभीर होने के कारण राजकीय मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया। किशोरी को ले जाने का आरोपी शादीशुदा और एक बच्चे का पिता है। उधर जहर खाने वाले व्यक्ति के परिजन एक दरोगा पर किशोरी से मां के खिलाफ तहरीर लेने का आरोप लगा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

थाना प्रभारी अरविंद कुमार ने बताया कि किशोरी को ले जाने के आरोप में नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। किशोरी और आरोपी मिल गए थे। पिता की जहर खाने से मौत हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed