{"_id":"912ea5390066b2c50d6862f51660e4b9","slug":"wheather-hindi-news-4","type":"story","status":"publish","title_hn":"सर्द हवाएं चलने दिन में रहा सर्दी का प्रकोप ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सर्द हवाएं चलने दिन में रहा सर्दी का प्रकोप
शाहजहांपुर
Updated Tue, 16 Dec 2014 12:12 AM IST
विज्ञापन
सोमवार को सूर्यदेव के दर्शन न होने की वजह से बादल छाए रहे। इससे सर्दी का प्रकोप दिन में भी जारी रहा। अधिकांश लोग घरों से खुद को गर्म कपड़ों से ढककर ही बाहर निकले।
रविवार को दिन में सूर्यदेव के चमकने के बाद भी सर्दी से लोगों को राहत नहीं मिली। वहीं, सोमवार को पुरवा हवाएं चलने की वजह से दिन भर बादल छाए रहे। इससे न्यूनतम तापमान बढ़ गया, लेकिन लोगों को सर्दी का एहसास होता रहा। बादल छाने के बावजूद भी बाजारों में खासी भीड़-भाड़ रही। दुकानों के साथ फुटपाथ पर लगने वाली गर्म कपड़ों की दुकानें भी सारे दिन ग्राहकों से गुलजार रहीं।
डीएम के अलाव जलाने के निर्देश
सर्दी को देखते हुए डीएम शुभ्रा सक्सेना ने सभी तहसीलों में अलाव जलवाने के निर्देश दिए हैं। साथ ही प्रमुख चौराहों, सार्वजनिक स्थलों, रैन बसेरा आदि स्थानों पर अलाव जलवाने के लिए कहा। वहीं, एडीएम वित्त एवं राजस्व पीके श्रीवास्तव ने बताया कि चारों तहसीलों में 64 स्थानों और नगर पालिका परिषद की ओर से शहर में 30 स्थानों पर अलाव जलवाए जा रहे हैं।
विज्ञापन
खुदागंज में जलवाए गए अलाव
खुदागंज। राजस्व विभाग की ओर से नगर के कई स्थानों पर सर्दी के मद्देनजर अलाव जलवाए गए। इस दौरान पूर्व नगर पंचायत चेयरमैन सुधीर सिंह, राजस्व निरीक्षक मुकुट बिहारी मिश्र, राजकमल, सौरभ मिश्र, नवैद आलम, रवि कठेरिया आदि मौजूद रहे।