{"_id":"92b3ba84ba1c065bee04b6a6f69188a9","slug":"wheather-hindi-news-2","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिन में धूप खिलने से पारा 5.4 डिग्री उछला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिन में धूप खिलने से पारा 5.4 डिग्री उछला
शाहजहांपुर
Updated Thu, 11 Dec 2014 12:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तीन दिनों में करीब नौ डिग्री पारा गिरने के बाद बुधवार को धूप खिलने से पारा 5.4 डिग्री सेल्सियस ऊपर चढ़ गया। इससे लोगों को सर्दी से काफी राहत मिली। सुबह के वक्त कोहरा छाने और उसके बाद सर्द हवाएं चलने की वजह से लोगों को कंपकंपा देने वाली सर्दी भी झेलनी पड़ी। इस वजह से न्यूनतम तापमान में कोई खास बढ़ोत्तरी नहीं हुई।
सुबह के वक्त कोहरा छाने से सर्दी काफी थी, तब तमाम लोगों ने अलाव जलाकर सर्दी से बचने की कोशिश की। इस दौरान स्कूली एवं अन्य वाहन भी धीमी गति से ही चले। साढ़े 10 बजे के करीब निकले सूर्यदेव को दर्शन होने पर सर्दी का एहसास कम हुआ। दोपहर होने तक सर्दी से काफी राहत मिल गई थी। मंगलवार का जहां अधिकतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस था, वोे बुधवार को बढ़कर 23.4 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। वहीं, शाम ढलने के बाद कोहरा गिरने से सर्दी काफी बढ़ गई। सर्दी का असर मार्केट में भी साफ नजर आया। देर रात खुली रहने वाली दुकानें भी सर्दी की वजह से समय से पहले ही बंद हो गईं।