फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   WHEAT IN purchase half- preparedness

मंडियों में गेहूं खरीद की आधी-अधूरी तैयारियां

Fri, 01 Apr 2016 11:59 PM IST
ब्यूरो /शाहजहांपुर
ब्यूरो /शाहजहांपुर Updated Fri, 01 Apr 2016 11:59 PM IST
विज्ञापन
शासन के निर्देश पर मूल्य समर्थन योजना के तहत जिले में शुक्रवार से गेहूं की सरकारी खरीद औपचारिक रूप से शुरू हो गई। मगर मंडी समितियों में अभी तक इसके लिए आधी-अधूरी तैयारियां हो सकी हैं। विभिन्न एजेंसियों के क्रय केंद्रों पर खरीद का साज-सामान तक नहीं पहुंच सका है। रोजा की कृषि उत्पादन मंडी समिति को छोड़कर अन्य मंडियों में गेहूं खरीद से संबंधित सुविधाएं ही नहीं है।  
विज्ञापन


रोजा मंडी में गेहूं खरीद की सारी तैयारियां मुक्कमल
रोजा। गेहूं खरीद के लिए मंडी प्रशासन ने सारी व्यवस्थाएं पूरी कर ली हैं। यहां समर्थन मूल्य पर किसानों से गेहूं की खरीद के लिए पांच केंद्र खोले गए हैं। यद्यपि अभी गेहूं की आवक बहुत कम है और जो गेहूं आ रहा है वो नमीयुक्त और सरकार के मानकों के विपरीत है। सचिव संजय सिंह ने बताया कि मंडी के पांच केंद्रों में आरएफसी और पीसीएफ के दो-दो तथा एक केंद्र सहकारी समिति का है। किसानों की सुविधा के लिए सभी केंद्रों को मंडी के पहले गेट के प्रथम चबूतरे पर स्थान दिया गया है। उन्होंने बताया कि सभी केन्द्र प्रभारियों को सेन्टर लगाने को सारा सामान उपलब्ध करा दिया गया है। फिर भी यदि कोई प्रभारी लापरवाही बरतता है तो उसके खिलाफ कार्रवाई होगी। 
विज्ञापन


जलालाबाद मंडी से तैयारियां ओझल
जलालाबाद। गेहूं खरीद के लिए तहसील क्षेत्र में विभिन्न एजेंसियों के 12 क्रय केंद्र स्वीकृत हुए हैं, लेकिन इन क्रय केंद्रों पर किसानों को मिलने वाली सहूलियतों को लेकर जमीनी स्तर पर कोई तैयारी नजर नही़ आ रही। पिछले साल क्षेत्र के क्रय केंद्रों को 1.65 लाख मीट्रिक टन खरीद करने का मिला लक्ष्य 80 प्रतिशत ही पूरा हो सका था। मंडी सचिव बबलू कुमार ने बताया कि किसानों के लिए मण्डी में पानी, धूप से बचाव, चलनी तथा कांटे के अलावा उनके ठहरने के लिये विश्राम गृह की सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुवायां में शुरू नहीं हो सकी खरीद
पुवायां। गेहूं की सरकारी खरीद के लिए तहसील क्षेत्र में सेंटर नहीं लग सके, जिससे शुक्रवार से गेहूं खरीद शुरू नहीं हो सकी। मंडी सचिव ब्रजभान ने बताया कि सभी सेंटरों के प्रभारियों को जिला स्तर पर हुई बैठक में एक अप्रैल से खरीद के लिए निर्देशित किया जा चुका है।  


तिलहर में गेहूं की खरीद के अधूरे इंतजाम
तिलहर। गेहूं खरीद के लिये तिलहर मंडी क्षेत्र में पांच क्रय केंद्र स्वीकृत किए गए हैं, लेकिन वहां खरीद कराने के सरकारी इंतजाम अधूरे नजर आ रहे हैं। मंडी सचिव अनिल शर्मा के अनुसार मंडी परिसर में आरएफसी और यूपीएसएस का एक-एक केंद्र स्वीकृत किया गया है। हालांकि, खरीद के लिये जरूरी कांटे, छलनी तथा अन्य सामान लेकर कोई सेंटर इंचार्ज केंद्रों पर नहीं पहुंचा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed