फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Westerly winds are blowing faster than normal, melting is likely to increase further

Shahjahanpur News: सामान्य से तेज चल रही पछुआ हवा, गलन और बढ़ने के आसार

Thu, 04 Dec 2025 10:48 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 04 Dec 2025 10:48 PM IST
विज्ञापन
Westerly winds are blowing faster than normal, melting is likely to increase further
शाहजहांपुर। बादल छाए रहने से बृहस्पतिवार को न्यूनतम तापमान में मामूली वृद्धि हुई, जबकि अधिकतम तापमान में गिरावट आई। गन्ना शोध संस्थान के मुताबिक सामान्य तेज पछुआ हवा चल रही है। इससे शुक्रवार को गलन और बढ़ने के साथ तापमान में गिरावट होने के आसार बन रहे हैं।
विज्ञापन

गन्ना शोध संस्थान के मौसम वैज्ञानिक डॉ.मनमोहन सिंह ने बताया कि बृहस्पतिवार को दिन में बादल छाए रहने से न्यूनतम तापमान में वृद्धि हुई तो अधिकतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई। दोपहर बाद से सामान्य से पांच से सात किमी तेज रफ्तार से हवा चली। अधिकतम तापमान 23.8 डिग्री और न्यूनतम तापमान 10.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
विज्ञापन

बुधवार को अधिकतम तापमान 24.8 डिग्री और न्यूनतम तापमान 9.8 डिग्री सेल्सियस रहा था। अधिकतम तापमान में एक डिग्री की गिरावट आई, जबकि न्यूनतम तापमान में 0.6 डिग्री की वृद्धि हुई। डॉ. मनमोहन सिंह के मुताबिक वायुदाब आठ मिलीबार बढ़ा हुआ है। सामान्य से तेज हवा चल रही है। आर्द्रता 57 फीसदी होने से वातावरण में नमी कम हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed