फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   West Bengal Police takes 3.86 crore fraud accused on three-day remand

Shahjahanpur News: 3.86 करोड़ की ठगी के आरोपी को तीन दिन की रिमांड पर ले गई पश्चिम बंगाल पुलिस

Fri, 24 Oct 2025 11:02 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 24 Oct 2025 11:02 PM IST
विज्ञापन
West Bengal Police takes 3.86 crore fraud accused on three-day remand
शाहजहांपुर। डिजिटल अरेस्ट कर 3.86 करोड़ की साइबर ठगी के मामले में पकड़े गए रोजा के अहमदनगर गांव निवासी अभिषेक सम्राट सिंह को पश्चिम बंगाल से आई टीम न्यायालय में पेश करने के बाद तीन दिन की रिमांड पर ले गई। माना जा रहा है कि आरोपी के साथ अन्य लोग भी ठगी की घटनाओं में शामिल हो सकते हैं। हालांकि मामले की जांच पश्चिम बंगा पुलिस ही करेगी लेकिन रोजा पुलिस भी मामले पर निगाह बनाए हुए है।
विज्ञापन

पश्चिम बंगाल के पश्चिम वर्धमान जिले के थाना असनसोल क्षेत्र के वलभद्र टावर, फ्लैट नं. ए/3, कोर्ट मोड़ निवासी 61 वर्षीय अमल मन्ना एक कोयला कंपनी में सीनियर इंजीनियर के पद से सेवानिवृत्त हैं। उन्होंने खुद को डिजिटल अरेस्ट कर 3.86 करोड़ रुपये की ठगी की थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी।
विज्ञापन

सर्विलांस की मदद से पश्चिम बंगाल से आई टीम ने शाहजहांपुर जिले के थाना रोजा क्षेत्र की गोविंद नगर काॅलोनी में रेलवे कर्मचारी के घर पर दबिश दी थी। पुलिस ने आरोपी अभिषेक उर्फ सम्राट को पकड़ लिया और उसे अपने साथ ले गई। शुक्रवार को रोजा क्षेत्र में मामला चर्चा का विषय बना रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

उसके साथ में रहने वाले लोगों ने उससे किनारा कर लिया है। बताया जाता है कि आरोपी लग्जरी गाड़ी पर सत्ता पक्ष का झंडा लगाकर घूमता था। आरोपी महंगे शौक करता था। शाहजहांपुर में पूर्व में साइबर ठगी की कई घटनाएं होने के मद्देनजर स्थानीय पुलिस पूरे घटनाक्रम पर कड़ी निगाह बनाए हुई है। रोजा थाने के अपराध इंस्पेक्टर गंगा सिंह का कहना है कि जांच थाना असनसोल पुलिस कर रही है। आरोपी को रिमांड पर लिया गया है। अगर पश्चिम बंगाल पुलिस सहयोग मांगती है तो किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed