फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Saint Sukhdev Singh's message of service to humanity was remembered in the Mahasamagam

Shahjahanpur News: महासमागम में संत सुखदेव सिंह का मानव सेवा का संदेश किया गया याद

Wed, 17 Sep 2025 01:14 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 17 Sep 2025 01:14 AM IST
विज्ञापन
Saint Sukhdev Singh's message of service to humanity was remembered in the Mahasamagam
पुवायां में संत सुखदेव सिंह की बरसी पर कीर्तन करता रागी जत्था। संवाद
शाहजहांपुर। श्री गुरुनानक आश्रम गुरुद्वारा कुटिया साहिब के संस्थापक संत बाबा सुखदेव सिंह की पुण्यतिथि पर महासमागम का समापन हो गया। रागी जत्थे ने शबद कीर्तन कर संगत को निहाल किया। अंतिम दिन सिख संगत ने गुरुग्रंथ साहिब की पालकी के सामने शीश झुकाकर आशीर्वाद लिया।
विज्ञापन


कुटिया साहिब में महिला संगत की ओर से 40 दिनों से चल रहे श्री सुखमनी साहिब के पाठों की शृंखला का समापन हुआ। इस बीच पटना साहिब से आए जत्थेदार बाबा रंजीत सिंह ने संत के जीवन पर प्रकाश डाला। संत बाबा गुरनाम सिंह उचौलिया वालों ने कुटिया साहिब पहुंचकर दरबार हाल में संगत को निहाल किया।
विज्ञापन

बाबा गुरदीप सिंह ने बताया कि संत ने भेदभाव की शिक्षा नहीं दी। उनके द्वारा जात-पात से उपर उठकर मानव सेवा का संदेश दिया गया। । ज्ञानी हरिंदर सिंह अमृतसर वाले, बाबा अमरजीत सिंह गालिब ने बताया कि गुरुवाणी से संसार के सभी कष्टों से मुक्ति पाई जा सकती है। रागी जत्थे सरदार कुलविंदर सिंह ने कीर्तन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


संस्था के संरक्षक राजेंद्र सिंह, अध्यक्ष नवनीत कौर, हरभजन सिंह पृथी, अरविंदर सिंह, जसवीर सिंह कोमल, पूरन सिंह आदि मौजूद रहे।

--
कारसेवकों ने निभाई जिम्मेदारी, स्वयं संभाला मोर्चा

संत बाबा सुखदेव सिंह की पुण्यतिथि पर जिले के अतिरिक्त पड़ोसी जनपदों समेत दूर-दराज से संगत आती है। सुबह से ही दूर-दराज से लोग ट्रैक्टर-ट्रॉलियों से आना शुरू हो गए। भीड़ प्रबंधन को लेकर कारसेवकों ने स्वयं मोर्चा संभाला। शहीद अहमद उल्ला शाह पार्क से गुरुद्वारे तक सड़क निर्माणाधीन होने के चलते संगत को लाने के लिए ई-रिक्शे लगाए गए। बड़े वाहनों को अंदर जाने से रोकने के लिए कारसेवक स्वयं लगे रहे।


--शाम तक चलता रहा लंगर, हजाराें ने पाया प्रसाद

कुटिया साहिब गुरुद्वारे में महासमागम में हजारों की भीड़ उमड़ी। यहां पर सुबह लंगर व नाश्ते की व्यवस्था की गई। उसके बाद शाम तक लंगर चलता रहा। बड़ी संख्या में लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया।

--

संतों के बताए रास्ते पर चलने में कल्याण

पुवायां। पुवायां के गुरुद्वारा गुरुनानक बाग में मंगलवार को संत सुखदेव सिंह की बरसी श्रद्धा से मनाई गई। इस दौरान रागी जत्थों और कथावाचकों ने गुरु महिमा का बखान करते हुए संतों के बताए रास्ते पर चलने की अपील की।

इस मौके पर गुरुद्वारे में गुरु का भव्य दीवान सजाया गया। रागी जत्थों लखीमपुर के गुरसरन सिंह, दिलबाग सिंह, पुवायां के तेजेंद्र सिंह, इश्मीत कौर, गुरमंत सिंह ने कीर्तन से संगत को निहाल किया। कथावाचकों ने लोगों से कुरीतियों को त्यागने और नशे से दूर रहने की अपील की।

तमाम संगत ने गुरु के दीवान के समक्ष मत्था टेका। लोगों ने लंगर में प्रसाद ग्रहण किया। गुरुद्वारा पहुंचे रियाज खां, नूर मोहम्मद, नईम खां, नौशाद खां, इसहाक खां, शादाब खां सहित मुस्लिम समाज के लोगों ने जसवंत सिंह के माध्यम से पंजाब के बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए 51 हजार रुपये प्रदान किए।


गुरुद्वारा प्रबंध कमेटी ने बाढ़ पीड़ितों की मदद करने वालों को सरोपा भेंट कर सम्मानित किया। आयोजन में गुरुद्वारा के प्रधान बलजिंदर सिंह, जसवंत सिंह, दर्शन सिंह, भजन सिंह, सुरेंद्र सिंह, मलकीत सिंह सहित तमाम संगत का योगदान रहा। संवाद

पुवायां में संत सुखदेव सिंह की बरसी पर कीर्तन करता रागी जत्था। संवाद

पुवायां में संत सुखदेव सिंह की बरसी पर कीर्तन करता रागी जत्था। संवाद

पुवायां में संत सुखदेव सिंह की बरसी पर कीर्तन करता रागी जत्था। संवाद

पुवायां में संत सुखदेव सिंह की बरसी पर कीर्तन करता रागी जत्था। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed