{"_id":"69ed009ed358e890d008ef8b","slug":"welcomed-the-state-president-of-the-samajwadi-party-shahjahanpur-news-c-122-1-sbly1036-171606-2026-04-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष का किया स्वागत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष का किया स्वागत
विज्ञापन
अमरोहा जा रहे प्रदेश अध्यक्ष श्यामलाल पाल का बरेली मोड़ स्थित एक होटल पर स्वागत करते सपा पदाध
शाहजहांपुर। समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष श्यामलाल पाल का बरेली मोड़ पर स्थित एक होटल में सपा पदाधिकारियों ने स्वागत किया। इसके बाद कटरा नगर पंचायत में भी पूर्व विधायक राजेश यादव ने उनका स्वागत किया। उन्होंने नगर पंचायत अध्यक्ष प्रत्याशी को जिताने की अपील की।
प्रदेश अध्यक्ष लखनऊ से अमरोहा जाते समय शाहजहांपुर में रुके। बरेली मोड़ पर एक ढाबे पर जिलाध्यक्ष तनवीर खान के नेतृत्व में उनका स्वागत किया गया। इसके बाद नगर पंचायत कटरा में पूर्व विधायक राजेश यादव, पूर्व एमएलसी अमित यादव और पूर्व चेयरमैन सुकेश गुप्ता ने उनका अभिनंदन किया।
उन्होंने नगर पंचायत अध्यक्ष प्रत्याशी डॉ. भरत पटेल के चुनाव कार्यालय पर बातचीत में कहा कि पांच मई को उपचुनाव होना है। इस उपचुनाव के लिए डॉ. भरत पटेल को सर्वसम्मति से समाजवादी पार्टी का प्रत्याशी बनाया गया है। सभी लोग मिलकर उन्हें जिताएं। इस दौरान पूर्व मंत्री अवधेश कुमार वर्मा, बरेली के जिलाध्यक्ष शुबलेश यादव, सपा जिला महासचिव रणंजय सिंह यादव आदि मौजूद रहे। संवाद