{"_id":"68fd250ba4178b2cb90b08a8","slug":"welcomed-the-morning-procession-by-showering-flowers-shahjahanpur-news-c-122-1-lkh1007-155960-2025-10-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: पुष्प वर्षा कर किया प्रभातफेरी का स्वागत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: पुष्प वर्षा कर किया प्रभातफेरी का स्वागत
विज्ञापन
कृष्णानगर कॉलोनी स्थित श्री कृष्णा मंदिर में भजन-कीर्तन करतीं महिलाएं। स्रोत: कमेटी
शाहजहांपुर। कृष्णानगर कॉलोनी स्थित श्री कृष्णा मंदिर से अरविंद श्रीवास्तव का परिवार लड्डू गोपाल और किशोरी जी की मूर्तियों को भजन-कीर्तन करते हुए अपने आवास पर ले गया। पुष्प वर्षा कर प्रभातफेरी का स्वागत किया गया।
श्री राधानाम संकीर्तन मंडल के सदस्यों ने भजनों की प्रस्तुति दी। कार्यवाहक प्रधान हरीश बजाज ने गणेशजी की स्तुति गाकर शुभारंभ किया। शिवांश, रविंद्र मिश्रा, देवेंद्र खुराना, अंकित सचदेव, नवीन सचदेव ने भजन सुनाया। श्याम भजनों पर महिलाओं और पुरुषों ने जमकर नृत्य किया। आरती के बाद श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया।
मंदिर कमेटी की तरफ से आशीर्वाद स्वरूप दी जाने वाली भेंट संजीव मिश्रा, अभिषेक गुप्ता व सुरेंद्र सचदेव ने अरविंद श्रीवास्तव के परिवार को दी। इस दौरान मीडिया प्रभारी अधिवक्ता दीप गुप्ता, नीरजा श्रीवास्तव, नीता विवेक श्रीवास्तव, प्रतिमा गौरव श्रीवास्तव, गरिमा, अंकित श्रीवास्तव, अथर्व श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
--
कलियुग मे मोक्ष की प्राप्ति का सुगम साधन है श्रीमद्भागवत कथा
निगोही। गौरी खेड़ा गौटिया गांव में आयोजित श्रीमद्भागवत कथा में शनिवार को फिरोजाबाद से आए कथावाचक अमित महाराज ने श्रद्धालु श्रोताओं को श्रीमद्भागवत का महात्म्य बताया। उन्होंने कहा कि महर्षि वेद व्यास द्वारा रचित श्रीमद्भागवत एक प्राचीन हिंदू ग्रंथ है जो भगवान कृष्ण को सर्वोच्च देवता के रूप में प्रस्तुत करता है और भक्ति योग पर केंद्रित है।
इसकी उत्पत्ति राजा परीक्षित को संत शुकदेव द्वारा सुनाई गई कथा से हुई क्योंकि राजा परीक्षित मृत्यु से पहले मोक्ष प्राप्त करना चाहते थे। इसीलिए श्रीमद्भागवत कथा को कलियुग में मोक्ष की प्राप्ति का अमोघ साधन माना जाता है। सात दिनों तक कथा के श्रवण से भगवान की भक्ति की सहज प्राप्ति होती है। कथा श्रवण में वीरपाल, रहीस पाल, कन्हई लाल, संदीप कुमार, सत्यपाल, वीरेश राजपूत मनोज कुमार आदि मौजूद रहे। संवाद