{"_id":"68fbb7165442e6e059042a3c","slug":"welcomed-the-morning-procession-by-showering-flowers-shahjahanpur-news-c-122-1-lkh1007-155865-2025-10-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: पुष्प वर्षा कर प्रभातफेरी का किया स्वागत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: पुष्प वर्षा कर प्रभातफेरी का किया स्वागत
विज्ञापन
टाउनहॉल स्थित रूफस चरन लेन में आयोजित प्रभातफेरी कार्यक्रम में भजनों पर नृत्य करतीं महिलाएं। स
शाहजहांपुर। कृष्णानगर कॉलोनी स्थित श्रीकृष्णा मंदिर से प्रिया-आशीष मेहरोत्रा का परिवार लड्डू गोपाल और श्रीजी की मूर्तियों को भजन कीर्तन करते हुए अपने आवास रूफस चरन लेन, टाउनहाल लेकर गया। वहां मेहरोत्रा परिवार ने पुष्प वर्षा कर श्रीजी और लड्डू गोपाल का स्वागत किया।
श्री राधानाम संकीर्तन मंडल के सदस्यों ने भजनों की प्रस्तुतियां दीं। कार्यवाहक प्रधान हरीश बजाज ने श्रीगणेश का आवाहन कर भजन गाया। उनके बाद में गौरव अरोरा, रविंद्र मिश्रा, शिवांश गुप्ता, मनमोहन अरोरा, प्रिया मेहरोत्रा, अंकित सचदेव, नवीन सचदेव ने भी भजन सुनाए। इस दौरान महिलाओं व पुरुषों ने जमकर नृत्य किया। अंत में मटकी से टॉफी निकाल कर लोगों को बांटी गईं और फूलों की होली खेली गई।
आरती होने के बाद श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। कमेटी की ओर से आशीर्वाद स्वरूप दी जाने वाली भेंट प्रिया-आशीष मेहरोत्रा के परिवार को दी गई। मीडिया प्रभारी अधिवक्ता दीप गुप्ता ने बताया कि शनिवार की प्रभातफेरी का आयोजन अरविंद श्रीवास्तव के परिवार की ओर से श्रीकृष्णा मंदिर पर होगा। इस दौरान कार्यक्रम में शिवी मेहरोत्रा, श्रेया मेहरोत्रा, संध्या, अपराजिता, आकाश, इशिता, आरती आदि मौजूद रहे। संवाद