{"_id":"5e27054a8ebc3e4af81a7da5","slug":"weather-shahjahanpur-news-bly3928564159","type":"story","status":"publish","title_hn":"सुबह कोहरे के साथ सताएगी सर्दी फिर निकलेगी धूप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सुबह कोहरे के साथ सताएगी सर्दी फिर निकलेगी धूप
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शाहजहांपुर। पछुआ हवा और बादल छाए रहने से मंगलवार को चौथे दिन भी सर्दी का कहर जारी रहा। रातभर बादल छाए रहने के बाद हवा की रफ्तार बढ़ने से न्यूनतम तापमान एक डिग्री गिरकर 7.4 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। सुबह करीब 11:00 बजे तक लोग ठंठ से ठिठुरते रहे। इसके बाद बादल छंटे तो धूप खिलने पर लोगों को थोड़ी राहत मिली। अधिकतम तापमान तीन डिग्री बढ़कर 18.5 डिग्री सेल्सियस हो गया, लेकिन धूप की गर्मी पर सर्द हवा हावी रही। मौसम वैज्ञानिक के अनुसार हवा मेें आर्द्रता 93 फीसदी होने से सर्दी का प्रकोप बढ़ रहा है। दोपहर बाद धूप निकलने के कारण बुधवार को सुबह घना कोहरा छाने का अनुमान है।
बीते दिन दोपहर को हल्की धूप निकलने के बावजूद सर्द पछुआ हवा चलने से अधिकतम तापमान तीन डिग्री लुढ़क गया था। रात में पाला गिरने और हवा में आर्द्रता 93 प्रतिशत होने से न्यूनतम तापमान में भी एक डिग्री की गिरावट आई। मंगलवार सुबह सात बजे तक पश्चिमोत्तर दिशा से चली तेज हवा ने ठिठुरन पैदा कर दी। 11:00 बजे के बाद आसमान साफ हो गया और धूप निकल आई, लेकिन दोपहर एक बजे तक धूप में ज्यादा तेजी नहीं आ सकी। बाद में सूर्य की किरणें प्रखर हुईं तो वातावरण में थोड़ी गरमाहट आई। शाम चार बजे के बाद धूप हल्की पड़ने के साथ फिर से सर्दी बढ़ने लगी। गन्ना शोध परिषद के मौसम वैज्ञानिक डॉ. मनमोहन सिंह के अनुसार रात में ओस और नमी की अधिकता के साथ हवा चल रही है। इस कारण शीतलहर का प्रभाव रहेगा। दिन में दो-तीन घंटे तेज धूप और शाम को आर्द्रता में आई 13 प्रतिशत की कमी बुधवार सुबह घना कोहरा पैदा करेगी, लेकिन हवा चलने पर दोपहर तक बादल छटने और धूप निकलने के आसार हैं।