फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   weather rain

तेज हवा के साथ हुई बारिश, फसल गिरी

Mon, 04 Oct 2021 01:29 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 04 Oct 2021 01:29 AM IST
विज्ञापन
weather rain
शाहजहांपुर के परौर क्षेत्र में रविवार शाम बारिश के दौरान चली तेज हवा से खेतों में गिरी धान की तैय? - फोटो : SHAHJAHANPUR
शाहजहांपुर। रविवार शाम मौसम फिर बदल गया। तड़के मामूली बूंदाबांदी के बाद दिन भर सूरज बादलों से लुकाछिपी खेलता रहा, लेकिन सूर्यास्त के बाद घने बादल मंडराने लगे और बारिश होने लगी। तेज हवा से परौर समेत अन्य ग्रामीण क्षेत्रों में खेतों में कटने को तैयार खड़ी धान की फसल गिर जाने से किसान चिंतित हैं। बारिश ने सोमवार से क्रय केंद्रों पर धान की सरकारी खरीद शुरू होने की उम्मीदों पर भी पानी फेर दिया है।
विज्ञापन

बंगाल की खाड़ी में उड़ीसा तट पर उठे गुलाब तूफान की वजह से जनपद में गत दो दिन से पश्चिमी विक्षोभ प्रभावी हो गया था। वायुदाब में उतार-चढ़ाव आने के साथ ही गत शुक्रवार शाम से मौसम में भी बदलाव दिखने लगा। शनिवार रात करीब 10.30 बजे से महीन बूंदें गिरने लगीं। रविवार शाम पांच बजे के बाद फिर से बादल अचानक घने हुए और बारिश होने लगी।
विज्ञापन

परौर क्षेत्र में शाम करीब चार बजे से छह बजे तक हुई भारी बरसात के कारण कई गांवों के तमाम काश्तकारों की धान की फसल तेज हवा से खेतों में पलट गई है। इससे किसानों को नुकसान की आशंका है। गांव हैदरपुर निवासी पप्पू कुशवाहा, धनपाल सिंह परौर के कमलेश कुमार कश्यप, नारायणनगर के अवधेश कुमार कश्यप आदि किसानों का कहना है कि मौसम जल्द नहीं सुधरा तो बाढ़ से बची फसलें भी खराब हो जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

सोमवार को भी बूंदाबांदी के आसार
गन्ना शोध परिषद के मौसम वैज्ञानिक डॉ. मनमोहन सिंह के अनुसार वायुदाब में विचलन मौसम को सामान्य नहीं होने दे रहा है। उनका कहना है कि बारिश से आर्द्रता बढ़कर 95 फीसदी हो गई और इससे धान में भी नमी बढ़ जाएगी। सोमवार को भी दिन भर बादल छाए रहेंगे और इस दौरान हल्की वर्षा होने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed