फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   weather in shahjahanpur

रात में लुढ़का पारा, दिन में गर्मी बरकरार

Sun, 18 Apr 2021 11:50 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 18 Apr 2021 11:50 PM IST
विज्ञापन
weather in shahjahanpur
शाहजहांपुर। जिले में शुक्रवार रात हुई बूंदाबांदी से वातावरण में नमी का स्तर बढ़ने के साथ न्यूनतम तापमान पांच डिग्री घटकर 19.4 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। इसी के साथ रविवार सुबह से हवा के अधिक दबाव का क्षेत्र विकसित होने लगा। उत्तर पश्चिम दिशा से हवा की गति बढ़ी तो बादल छंट गए। इसके बाद तेज धूप खिलने से गर्मी बढ़ी और अधिकतम तापमान 0.5 डिग्री बढ़कर 36.7 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। मौसम वैज्ञानिक के अनुसार सोमवार को तेज अंधड़ चलेगी और धूप निकलने पर उमस के साथ गर्मी बढ़ सकती है।
विज्ञापन

पिछले एक सप्ताह से लगातार धूप निकलने के साथ गर्म हवा चलने से वातावरण में नमी का स्तर घटकर 40 से 49 के बीच बना रहा। दिन में खिल रही धूप की वजह से शाम को आर्द्रता घटकर 19 से 29 प्रतिशत के बीच रह गई थी। दो दिन पहले अचानक मौसम ने करवट बदली और बादलों की गरज के साथ बूंदाबांदी हुई। बावजूद इसके गर्मी से बेहाल लोगों को कोई खास राहत नहीं मिली। इसकी वजह यह कि दिन में सूर्य किरणें आग बरसाती रहीं, लेकिन हवा में नमी का स्तर बढ़कर 61 फीसदी हो गया। आर्द्रता में हुई यह बढ़ोतरी उमस बढ़ा रही है।
विज्ञापन

गन्ना शोध परिषद के मौसम वैज्ञानिक डॉ. मनमोहन सिंह का कहना है कि आर्द्रता बढ़ने से रात में न्यूनतम तापमान पिछले 24 घंटे की तुलना में पांच डिग्री कम हुआ, लेकिन रात में बादल छाए होने की वजह से उमस बढ़ गई। उन्होंने बताया बैरोमीटर की रीडिंग में सुबह सामान्य से 38 अंक की अप्रत्याशित बढ़ोतरी हुई, लेकिन शाम तक बैरोमीटर सूचकांक सामान्य से दस अंक कम हो गया। उन्होंने बताया कि वायुदाब मेें सुबह से शाम तक भारी अंतर को देखते सोमवार को सुबह से उत्तर-पश्चिम हवाएं तेज अंधड़ में बदलेंगी और इस दौरान हल्की बूंदाबांदी की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed