फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   weather in shahjahanpur

रात को बढ़ी सर्दी, सुबह छाया घना कोहरा

Sat, 16 Jan 2021 12:59 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 16 Jan 2021 12:59 AM IST
विज्ञापन
weather in shahjahanpur
शाहजहांपुर में सर्दी से बचने के लिए गर्म कपड़े पहनकर जातीं महिलाएं। संवाद - फोटो : SHAHJAHANPUR
शाहजहांपुर। वायुदाब में कमी आने के साथ पश्चिमी विक्षोभ बृहस्पतिवार शाम से कमजोर पड़ा तो हवा की गति धीमी हुई और आसमान में ऊंचाई पर छाए बादलों के साथ कोहरा की धुंध छाने लगी। इससे रात में न्यूनतम तापमान लगातार चौथे दिन एक डिग्री घटकर 4.6 डिग्री सेल्सियस रह गया। शुक्रवार को सुबह सूर्योदय के दो घंटे के बाद तक घना कोहरा छाए रहने से जनजीवन अस्त-व्यस्त रहा। मौसम वैज्ञानिक के अनुसार देर शाम बैरोमीटर सूचकांक सामान्य से एक अंक कम हो गया है और इसे देखते रात में धीमी गति से पछुआ हवा ठिठुरन बढ़ाएगी और शनिवार को सुबह बादलों की परत झीनी पड़ने पर घना कोहरा छाएगा।
विज्ञापन

गत रविवार तक घने बादल छाए रहने से रात में उमस बढ़ने लगी और इससे न्यूनतम तापमान लगभग 13 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया था। अगले दिन कोहरा के साथ बादल छाए रहने से धूप नहीं निकलने से अधिकतम तापमान 9.2 डिग्री लुढ़का तो रात में सर्दी अपने तेवर दिखाने लगी। तब से रात में रोजाना थर्मामीटर का पारा एक से 1.5 डिग्री गिर रहा है। बृहस्पतिवार रात उत्तर-पश्चिम दिशा की हवा का बहाव चार से सात किमी प्रति घंटा बना रहा। इस वजह से रात में फिर एक डिग्री पारा लुढ़क गया।
विज्ञापन

गन्ना शोध परिषद के मौसम वैज्ञानिक डॉ. मनमोहन सिंह का कहना है कि पश्चिमी विक्षोभ कमजोर पड़ने के बावजूद पूरी तरह खत्म नहीं हुआ। इससे हवा की गति थोड़ी धीमी पड़ी, लेकिन उससे ऊंचाई पर छाने वाली बादलों की धुंध नहीं छंट रही और इसी वजह से धूप की कमी सर्दी बनाए हुए है। उन्होंने बताया कि शनिवार को सुबह से कोहरा के साथ बादल छाए रहेंगे, लेकिन दोपहर तक धूप निकलने से मौसम सामान्य होने का अनुमान है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed