फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   weather

कोहरे और फुहार से पारा 5.5 डिग्री लुढ़का

Sat, 17 Jan 2015 12:45 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला शाहजहांपुर
ब्यूरो, अमर उजाला शाहजहांपुर Updated Sat, 17 Jan 2015 12:45 AM IST
विज्ञापन
weather
शुक्रवार को सुबह से घना कोहरा था। इसके साथ ही फुहार गिर रही थी, इसके बावजूद भी लोगों को सूर्यदेव की आस थी, लेकिन दोपहर तक जब धूप नहीं खिली तो लोगों के उम्मीदें धूमिल हो गईं। शीत अवकाश के बाद स्कूल खुले तो लेकिन सर्दी बढ़ने की वजह से शिक्षण कार्य सुचारु नहीं हो सका। विभिन्न साधनों से घरों से स्कूल जाते बच्चे भी कांपते हुए नजर आए।
विज्ञापन

सूर्यदेव के दर्शन न निकलने का प्रभाव अधिकतम तापमान पर भी पड़ा। शुक्रवार को अधिकतम तापमान 5.5 डिग्री घटकर 13.0 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। वहीं, न्यूनतम तापमान 0.1 डिग्री बढ़कर पांच डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। इससे दिन में लोग सर्दी से बेहाल होते रहे।
विज्ञापन


आज भी नहीं मिलेगी कोहरे से राहत
गन्ना शोध परिषद के मौसम वैज्ञानिक विश्लेषक सुरेंद्र सिंह यादव ने कहा कि  शनिवार को मौसम साफ रहने की कोई खास उम्मीद नजर नहीं आ रही है। इसलिए शुक्रवार की तरह ही शनिवार को भी कुहासा रहने की आशंका जताई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कक्षा आठ तक के सभी स्कूल आज बंद
शीतलहर के प्रकोप को देखते हुए डीएम शुभ्रा सक्सेना ने कक्षा आठ तक के सभी स्कूलों को बंद रखने का आदेश जारी कर दिया। इस संबंध में बीएसए राजेश कुमार वर्मा ने बताया कि एक से लेकर कक्षा आठ तक के सीबीएसई, आईसीएससी, यूपी बोर्ड और बेसिक शिक्षा परिषद से संचालित सभी स्कूलों को बंद कर दिया गया है। स्कूल खोले जाने पर संबंधित लोगों पर कार्रवाई की जाएगी।


शीतलहर में किया कंबल वितरण
हरिकौशल त्यागी जन कल्याण समिति की ओर से रोजा स्थित पब्लिक स्कूल में कंबल वितरण और भंडारे का आयोजन किया गया। इस मौके पर पहुंचे नगर विधायक सुरेश कुमार खन्ना ने गरीबों में कंबल देने के साथ ही समिति के इस कार्य की सराहना की। इस दौरान नरेंद्र त्यागी, नवीन प्रकाश शुक्ला, वीरेश चंद्र, शेखर, रविंद्र आदि मौजूद रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed