{"_id":"61c0d4f78d0af574bb4ee9a6","slug":"weather-cold-attack-winter-codl-temperature-shahjahanpur-news-bly4699103152","type":"story","status":"publish","title_hn":"धूप पर भारी पड़ा सर्दी का कहर, कोहरा और धुंध से सात डिग्री लुढ़का पारा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धूप पर भारी पड़ा सर्दी का कहर, कोहरा और धुंध से सात डिग्री लुढ़का पारा
विज्ञापन
शाहजहांपुर में सुबह को रेलवे स्टेशन पर छाया कोहरा । संवाद
- फोटो : SHAHJAHANPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शाहजहांपुर। सुबह से धूप निकलने के बावजूद सर्दी का कहर सोमवार को भी जनजीवन पर हावी रहा। सुबह छाया घना कोहरा धूप निकलने के बाद थोड़ा कम हुआ, लेकिन उससे हवा में बढ़ी नमी ने ठिठुरन पैदा की तो दिन में अधिकतम तापमान सात डिग्री लुढ़ककर सर्दी के चालू सीजन में न्यूनतम बिंदु 19 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। यही नहीं, रात में न्यूनतम तापमान भी 6.7 डिग्री सेल्सियस पर स्थिर रहा। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार अब हाड़ कंपाने वाली ठंड का दौर शुरू होने के संकेत मिल रहे हैं।
गत दो दिन से सूर्यास्त के बाद धुंध छाने और नम हवा चलने से रात के तापमान में करीब तीन डिग्री की गिरावट आई, लेकिन दिन में थर्मामीटर का पारा 26 से 27 डिग्री सेल्सियस के आसपास बना रहा। रविवार रात वायुदाब सामान्य से 20 मिलीबार कम हुआ तो हवा की गति में थोड़ी कमी आई, लेकिन इसी के साथ ऊंचाई पर छाई धुंध नीचे आई तो कोहरा छाने लगा। सुबह आठ बजे के बाद तक कोहरा का असर बना रहा। इससे दृश्यता मेें कमी आई तो सड़कों पर वाहनों की रफ्तार धीमी पड़ गई।
एक घंटे बाद धुंध की चादर चीरकर सूर्यदेव ने दर्शन दिए और हल्की धूप से थोड़ी देर को गुनगनाहट पैदा हुई।
बाद में सूरज और बादलों के बीच लुकाछिपी होती रही। मध्यम गति की हवा चलने से वातावरण पर छाई धुंध से हवा में बढ़ी नमी शीतलहर बनकर शरीर में नश्तर की तरह चुभती रही। कामकाजी और नौकरीपेशा तबके के लोगों को न चाहते हुए भी घरों से निकलना पड़ा, लेकिन ज्यादातर लोग सर्दी से बचने को दस बजे के बाद तक घरों के अंदर बने रहे।
विज्ञापन
सर्दी में गरीब तबके के लोगों का ठंड से बुरा हाल है। उनके लिए अभी अलावों की भी पर्याप्त व्यवस्था नहीं हो सकी है। बेजुबान पशु भी सर्दी से ठिठुर रहे हैं। नगर निगम प्रशासन ने उन्हें गोशालाओं अथवा पशु आश्रय स्थलों में भिजवाने की जरूरत नहीं समझी।
गन्ना शोध परिषद के मौसम वैज्ञानिक डॉ. मनमोहन सिंह ने बैरोमीटर सूचकांक में गिरावट का उल्लेख करते हुए कहा कि मंगलवार को सुबह हवा नहीं चलेगी, लेकिन इस वजह से कोहरा और उसी अनुपात में सर्दी का प्रकोप बढ़ेगा।