फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Weather changed... Strong wind blew in the evening, hail fell along with rain in Nigohi

Shahjahanpur News: बदला मौसम... शाम को चली तेज हवा, निगोही में बारिश के साथ गिरे ओले

Mon, 05 May 2025 12:46 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर Updated Mon, 05 May 2025 12:46 AM IST
विज्ञापन
Weather changed... Strong wind blew in the evening, hail fell along with rain in Nigohi
सिंधौली कस्बा में ओलावृ​​​​ष्टि से सड़क पर बिखरे ओले। संवाद - फोटो : मौदहा कस्बे के मकान में लगी आग को बुझाते मोहल्ले के लोग मौजूद पुलिस। संवाद
शाहजहांपुर। सुबह हल्की बूंदाबांदी और फिर धूप निकलने के बाद रविवार शाम फिर मौसम बदल गया। तेज हवा चलने से गर्मी से राहत मिली, लेकिन निगोही में बारिश और तेज हवा के साथ ओले भी गिरे। मौसम विभाग के मुताबिक, वायुदाब गिरा हुआ है। इससे बूंदाबांदी होने की संभावना है।
विज्ञापन

रविवार को सुबह बादल छाए हुए थे। सुबह करीब सात बजे बूंदाबांदी शुरू हो गई। थोड़ी देर बाद मौसम खुल गया। मामूली वर्षा होने के कारण इसे मापा नहीं जा सका। निगोही में शाम करीब 5:15 बजे अचानक तेज हवा चलने के साथ बारिश शुरू हो गई और ओलावृष्टि होने लगी। ओलों की बौछार काफी तेज थी। लोग इधर-उधर छिपने लगे। देखते ही देखते सड़क पर ओलों की चादर बिछ गई।
विज्ञापन

गन्ना शोध परिषद के मौसम वैज्ञानिक डॉ. मनमोहन सिंह ने बताया कि रविवार को अधिकतम तापमान 36.4 डिग्री और न्यूनतम तापमान 23.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। शनिवार को अधिकतम तापमान 36 डिग्री और न्यूनतम तापमान 23.3 डिग्री सेल्सियस रहा था। शनिवार के मुकाबले रविवार को अधिकतम तापमान में 0.4 डिग्री और न्यूनतम तापमान 0.6 डिग्री सेल्सियस वृद्धि हुई। वायुदाब 21 मिलीबार गिरा हुआ है। सामान्य से 10 से 15 मिली गति से हवा चल रही है। इससे बूंदाबांदी होने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

--------
फसलों को हो सकता है नुकसान
-कृषि विज्ञान केंद्र के मौसम वैज्ञानिक डॉ. एनसी त्रिपाठी ने बताया कि तेज हवा के साथ ओलावृष्टि होने से तरबूज, खरबूज, लौकी, तोरई, भिंडी, खीरा आदि की फसल को नुकसान होने की संभावना है। हवा तेज चलने से आम गिर सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed