फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   weather change in shahjahanpur

मौसमः बूंदाबांदी से तापमान गिरने के बाद धूप ने फिर बढ़ाई उमस

Sun, 26 Sep 2021 01:31 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 26 Sep 2021 01:31 AM IST
विज्ञापन
weather change in shahjahanpur
शाहजहांपुर में शनिवार को सुबह बारिश थमने के बाद दिन भर मंडराते रहे बादल। संवाद - फोटो : SHAHJAHANPUR
शाहजहांपुर। पिछले 24 घंटे से हवा के दबाव में उतार-चढ़ाव के अनुरूप शनिवार को सुबह से मौसम में भी बदलाव होता रहा। रात में छाए घने बादलों ने भोर से बूंदाबांदी शुरू कर दी। दिन निकलने के बाद तक रिमझिम फुहारें गिरती रहने से सुबह अधिकतम तापमान 2.5 डिग्री तक गिर गया। बाद में तेज हवा चलने से बादल छिटके तो धूप निकलने के साथ उमस भरी गर्मी पैदा होने लगी। दोपहर से शाम तक बादल छाए रहने के बावजूद मौसम सामान्य बना रहा।
विज्ञापन

शुक्रवार शाम बैरोमीटर सूचकांक सामान्य से 13 अंक कम होने के कारण आधी रात से बादल मंडराने लगे। इससे रात में न्यूनतम तापमान भी 0.5 डिग्री बढ़कर 25.3 डिग्री सेल्सियस हो गया। सुबह पांच बजे के बाद बूंदाबांदी शुरू हो गई और आधा घंटे बाद तेज बौछारें गिरने लगीं। सुबह 7.30 बजे तक तीन मिमी बारिश होने से वातावरण में नमी का स्तर 66 से बढ़कर 97 प्रतिशत हो गया। इस वजह से ठंडी हवा चली तो सुबह अधिकतम तापमान 2.5 डिग्री गिरकर 28 डिग्री सेल्सियस हो गया।
विज्ञापन

आठ बजे बूंदाबांदी थमी तो धूप निकलने से बढ़ी हुई आद्र्रता उमस बनकर परेशान करने लगी। इस वजह से दिन में अधिकतम तापमान भी बीते दिन की तुलना में 0.5 डिग्री बढ़कर 31 डिग्री सेल्सियस हो गया। गन्ना शोध परिषद के मौसम वैज्ञानिक डॉ. मनमोहन सिंह ने बताया कि शनिवार को सुबह से वायुदाब सामान्य से कम बना हुआ है और इसी वजह से दिन भर बादल छाए रहे। उनका कहना है कि वायुदाब में कोई परिवर्तन नहीं होने की दशा में रविवार को भी सुबह से बादल छाए रहेंगे और इस दौरान हल्की से मध्यम वर्षा हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed