{"_id":"5ed936ce8ebc3e90a9392409","slug":"wather-shahjahanpur-news-bly408134675","type":"story","status":"publish","title_hn":"बूंदाबांदी से पारा 7.5 डिग्री लुढ़गा, आज बारिश के आसार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बूंदाबांदी से पारा 7.5 डिग्री लुढ़गा, आज बारिश के आसार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शाहजहांपुर। पिछले दो दिनों से मौसम बार-बार बदल रहा है। बुधवार को दोपहर में बारिश हुई और सुबह-शाम धूप खिली। बृहस्पतिवार सुबह बूंदाबांदी होने से मौसम सुहाना हो गया। दिन में अधिकतम तापमान 7.5 डिग्री लुढ़ककर 30 डिग्री सेल्सियस रह गया। बुधवार रात उत्तर-पूर्वी दिशा से मानसूनी बादलों ने आसमान की घेराबंदी कर ली। इस कारण दिन में धूप काफी हल्की रही और मौसम ठंडा बना रहा। मौसम वैज्ञानिकों अगले 24 घंटे तक प्री मानसून के बादल छाए रहेंगे और इस बीच हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है।
बुधवार रात करीब 11.30 बजे से रुक-रुककर बूंदाबांदी शुरू हुई जो, बृहस्पतिवार सुबह दिन निकलने तक जारी रहा। इससे हवा में नमी 48 से बढ़कर 72 फीसदी हो गई। आर्दता बढ़ने से न्यूनतम तापमान में सिर्फ 0.4 डिग्री की मामूली गिरावट आई, लेकिन दिन में धूप नहीं निकलने और वातावरण मेें व्याप्त नमी और पुरवा हवा के गठजोड़ से दिन में अधिकतम तापमान घटकर 30 डिग्री सेल्सियस पर सिमट गया। गन्ना शोध परिषद के मौसम विश्लेषक सुरेंद्र सिंह के अनुसार बूंदाबांदी इतनी नहीं हुई कि बारिश मापी जा सके, लेकिन लगातार कई घंटे तक गिरीं महीन बूंदों से नमी इतनी बढ़ गई कि थर्मामीटर का पारा 7.5 डिग्री नीचे खिसक गया। उन्होंने बताया कि एक अंक की गिरावट से हवा के कम दबाव का क्षेत्र बना है। इसलिए शुक्रवार को दिन भर बादल छाए रहेंगे और बारिश भी होने का अनुमान है।