फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Water supply through pipeline could not be smooth in 500 houses of Brij Vihar.

Shahjahanpur News: बृज विहार के 500 घरों में पाइप लाइन से जलापूर्ति नहीं हो सकी सुचारू

Thu, 18 Jul 2024 04:59 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर Updated Thu, 18 Jul 2024 04:59 AM IST
विज्ञापन
Water supply through pipeline could not be smooth in 500 houses of Brij Vihar.
रामबरन सिंह चंदेल, पार्षद, बृज विहार
शाहजहांपुर। बाढ़ आने के बाद से बृज विहार कॉलोनी के करीब 500 घरों में पाइप लाइन से जलापूर्ति नहीं हो पा रही है। जलकल विभाग से कई बार जलापूर्ति सुचारू कराने के लिए मांग की जा चुकी है। समाधान न होने से लोग परेशान हैं।
विज्ञापन

दस दिन पहले बाढ़ आने पर बृज विहार कॉलोनी में जलभराव हो गया था। कॉलोनी में बने मकानों की निचली मंजिल में पानी अंदर तक पहुंचने से लोगों को लाखों रुपये का नुकसान हुआ है। फर्नीचर समेत बहुत सा जरूरी सामान खराब होने से लोग परेशान हैं।
विज्ञापन

इसके साथ ही उनकी दिनचर्या भी गड़बड़ा गई है। इसका कारण ट्यूबवेल और ओवरहेड से पाइप लाइनों के माध्यम से घरों तक होने वाली जलापूर्ति का ठप हो जाना है। कॉलोनी के तक्षशिला स्कूल के सामने वाली गली के साथ ही सिन्हा वाली गली और एसएसवी वाली गली में जलापूर्ति बाधित है। जिन लोगों के घरों में सबमर्सिबल लगा है वह लोग उसी से पानी ले रहे हैं, लेकिन उसमें भी बदबू आने की शिकायत मिल रही है। ऐसे में लोगों को बाजार से बोतल बंद पानी खरीदकर पीना पड़ रहा है। जबकि नहाने, कपड़े धोने आदि के लिए हैंडपंप का पानी उपयोग कर रहे हैं। पाइप लाइन से जलापूर्ति के अलावा लोगों को बिजली आपूर्ति और जलभराव की समस्या से भी दो-चार होना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


- दस दिन हो गए हैं कॉलोनी में पाइप लाइन से मिलने वाली जलापूर्ति बाधित है। इसके साथ ही बिजली कटौती से भी परेशानी हो रही है। भीषण गर्मी में बिजली और पानी न मिलने से बेहाल हो गए हैं। समस्या का जल्द समाधान होना चाहिए। - आशुतोष पाल

- बाढ़ प्रभावित होने से कॉलोनी वाले वैसे ही परेशान थे। अब बाढ़ से राहत मिली है तो बिजली और पानी की समस्या से जूझ रहे हैं। पाइप लाइन से जलापूर्ति नहीं मिल रही और सबमर्सिबल का पानी बदबूदार हो गया है। पीने को पानी नहीं है। - मीरा तिवारी

- पानी नहीं आ रहा और न ही बिजली सही से मिल रही। जब से बाढ़ आई है तब से मुसीबत ही झेल रहे हैं। जिम्मेदार विभागीय अधिकारियों को जल्द समस्याओं का समाधान करवाना चाहिए। ताकि हम सुकून से जीव सकें। - हरिओम वाजपेयी

- जलापूर्ति की समस्या से नगर निगम में जलकल विभाग के अधिकारियों को अवगत करा दिया था। लगातार उनसे संपर्क में बने हुए हैं। जल्द समाधान न होने और लापरवाही बरते जाने पर मुख्यमंत्री से शिकायत करेंगे। - रामबरन सिंह चंदेल, पार्षद, बृज विहार


बृज विहार कॉलोनी में कहीं पर कनेक्शन में फाॅल्ट आया है। उसको ढूंढने का प्रयास किया जा रहा है। एक-दो दिन में समस्या का समाधान करवा दिया जाएगा, जिससे पानी आपूर्ति सुचारु की जा सके। - सूरज कुमार, अभियंता, जलकल विभाग, नगर निगम

रामबरन सिंह चंदेल, पार्षद, बृज विहार

रामबरन सिंह चंदेल, पार्षद, बृज विहार

रामबरन सिंह चंदेल, पार्षद, बृज विहार

रामबरन सिंह चंदेल, पार्षद, बृज विहार

रामबरन सिंह चंदेल, पार्षद, बृज विहार

रामबरन सिंह चंदेल, पार्षद, बृज विहार

रामबरन सिंह चंदेल, पार्षद, बृज विहार

रामबरन सिंह चंदेल, पार्षद, बृज विहार

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed