फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Water supply stalled in five colonies including Anta due to leakage

लीकेज के कारण अंटा समेत पांच कॉलोनियों में पानी की सप्लाई ठप

Thu, 03 Nov 2022 12:23 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 03 Nov 2022 12:23 AM IST
विज्ञापन
Water supply stalled in five colonies including Anta due to leakage
बड़ी मशीन से खोदाई के दौरान क्षतिग्रस्त हुई जलापूर्ति की पुरानी लाइन
विज्ञापन

दो दिन से ओवरहेड टैंक के पानी के लिए तरसे लोग, जताई नाराजगी
शाहजहांपुर। शहर के अंटा चौराहा पर सोमवार को वाटर पाइप लाइन डालने के लिए मशीन से खोदाई का काम शुरू हुआ था। बड़ी मशीनों से सड़क के भीतर खोदाई किए जाने के दौरान पुरानी जलापूर्ति की लाइन और कनेक्शन क्षतिग्रस्त हो गए। इससे जगह-जगह लीकेज हो गई और घरों में जलापूर्ति ठप हो गई।
मंगलवार को भी पूरे दिन जलापूर्ति सुचारू नहीं हुई। इसकी वजह से अंटा, करबला, चमकनी, बृज विहार तथा कृष्णानगर कॉलोनी में स्थित घरों तक टंकी का पानी नहीं हुआ। बताया जाता है कि इन सभी मोहल्लों में करीब पांच हजार से अधिक मकान हैं। जहां पानी न पहुंचने पर लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। हालांकि अधिकांश लोगों के यहां हैंडपंप व सबमर्सिबल की व्यवस्था भी है। बहुत-से लोग ओवरहैड टैंक से होने वाली जलापूर्ति का ही पानी उपयोग में लाते हैं। चमकनी निवासी उदय प्रताप ने बताया कि दो दिन से टंकी नहीं आई है। अंटा में रहने वाली रुकसाना ने बताया कि उनके घर में टंकी के पानी का ही उपयोग किया जाता है। दो दिन से हैंडपंप का पानी ही उपयोग कर रहे हैं।
विज्ञापन

वहीं, जल निगम के एक्सईएन सुनील कुमार यादव का कहना है कि सीवर लाइन तथा जलापूर्ति के लिए पाइप लाइन डाले जाने का कार्य लोगों की भविष्य में सहूलियत के लिए किया जा रहा है। ठेकेदारों को निर्देशित किया है कि कार्य के दौरान किसी को परेशानी का सामना न करना पड़े।
विज्ञापन
विज्ञापन

नगर निगम के जलकल विभाग के जेई उमेश कुमार ने बताया कि लीकेज को ठीक कराया जा रहा है। जल्द ही जलापूर्ति सुचारू कर दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed