फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Water level of rivers is decreasing rapidly everywhere including Dabri Ghat

Shahjahanpur News: डबरी घाट समेत सभी जगह तेजी से घट रहा नदियों का जलस्तर

Sun, 22 Sep 2024 03:08 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर Updated Sun, 22 Sep 2024 03:08 AM IST
विज्ञापन
Water level of rivers is decreasing rapidly everywhere including Dabri Ghat
शाहजहांपुर। बारिश थम जाने के कारण बांधों-बैराजों से पानी की निकासी लगातार कम होने से गंगा, रामगंगा समेत जिले की सभी नदियों का जलस्तर तेजी से घट रहा है। फर्रुखाबाद जिले की सीमा पर स्थित जनपद के डबरी घाट पर चार दिन से उफना रही रामगंगा का जलस्तर शनिवार को 33 सेमी घट गया। हालांकि, वहां रामगंगा अभी भी खतरे के निशान से 41 सेमी ऊपर बह रही है।
विज्ञापन

शारदा नहर खंड के बाढ़ नियंत्रण कक्ष से बताया गया कि नरौरा बैराज से गंगा में आज सुबह 22 हजार 380 क्यूसेक पानी का बहाव कम कर दिया गया। हालांकि, वहां से अभी 77 हजार 233 क्यूसेक पानी निकल रहा है। इस बीच, कलान के भैंसार बांध पर गंगा का जलस्तर दूसरे दिन 12 सेमी घटकर 143.30 मीटर हो गया है और आगे भी गिरावट बनी रहेगी। अन्य बैराजों से रामगंगा में 2339 क्यूसेक पानी की कटौती की गई है। रामगंगा में अब 10709 क्यूसेक पानी निकल रहा है। इस कारण बरेली के चौबारी घाट से लेकर जनपद के सीमावर्ती डबरी घाट तक रामगंगा में सिमट रही है।
विज्ञापन

बताया गया कि ड्यूनी डाम से आज 2165 क्यूसेक पानी की निकासी घटा दी गई है। गर्रा में वहां से अब सिर्फ 2164 क्यूसेक पानी आ रहा है। बीते 24 घंटे में गर्रा 45 सेमी घटकर 146.20 मीटर पर आ गई है। इसके साथ ही गर्रा की सहायक नदी खन्नौत भी 30 सेमी घटकर 143.85 मीटर पर बह रही है। सिंचाई विभाग के अधिशासी अभियंता सुनील कुमार भास्कर के अनुसार जिले में रामगंगा का सारा पानी सिमटकर डबरी घाट की ओर बढ़ने से वहां नदी में उफान बना है, लेकिन रविवार शाम तक डबरी घाट पर जलस्तर खतरे के निशान से नीचे हो जाने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed