फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Water level of rivers increased due to rain, water released in Ramganga and Ganga

Shahjahanpur News: बारिश से नदियों का बढ़ा जलस्तर, रामगंगा और गंगा में भी छोड़ा पानी

Fri, 07 Jul 2023 12:57 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 07 Jul 2023 12:57 AM IST
विज्ञापन
Water level of rivers increased due to rain, water released in Ramganga and Ganga
खन्नौत नदी में बढ़ रहा जलस्तर । संवाद
शाहजहांपुर। लगातार बारिश होने से नदियों का जलस्तर बढ़ना शुरू हो गया है। रामगंगा नदी में कई बैराजों से बृहस्पतिवार को 15906 क्यूसेक पानी छोड़ा गया है। वहीं नरौरा बांध से गंगा नदी में 13994 क्यूसेक पानी छोड़ा गया है। ये दो दिन के बाद जिले की सीमा में प्रवेश कर जाएगा। पानी छोड़े जाने की सूचना पर जिला प्रशासन सतर्क हो गया है।
विज्ञापन


बुधवार को हुई बारिश से गर्रा नदी का जलस्तर बृहस्पतिवार को 143.45 गेज हो गया है, जो कि बुधवार को 142.3 था। वहीं गंगा नदी का जलस्तर 142.15 हो गया है, जो कि बुधवार को 140 गेज था। वहीं रामगंगा नदी का जलस्तर 158.55 हो गया है, जो कि बुधवार को 157.55 गेज था। बाढ़ राहत आपदा विभाग के मुताबिक, रामगंगा से संबंधित बैराजों से बृहस्पतिवार को 15906 क्यूसेक पानी छोड़ा गया है। वहीं गंगा नदी में नरौरा बैराज से 13994 क्यूसेक पानी छोड़ा गया है। दो दिन में पानी पहुंचने से दोनों नदियों का जलस्तर काफी बढ़ जाएगा। पानी छोड़े जाने की सूचना के बाद बृहस्पतिवार को एडीएम एफआर त्रिभुवन ने बाढ़ से संबंधित विभागों के अधिकारियों के साथ बैठक की। इसमें बाढ़ से निपटने के लिए रणनीति बनाई गई। एडीएम वित्त एवं राजस्व त्रिभुवन ने बताया कि बैराजों के पानी छोड़ जाने के बाद नदियों का जलस्तर बढ़ेगा। इसके निपटने के लिए तैयारियां पूरी कर ली गईं हैं। नदियों के किनारे जो गांव है, उनमें अलर्ट जारी किया गया है।
विज्ञापन



शाहजहांपुर में रेड अलर्ट, 150 मिमी तक हो सकती है बारिश
शाहजहांपुर। बृहस्पतिवार को दिनभर बादल छाए रहे। दोपहर और शाम को हल्की बारिश हुई है। संभावना जताई जा रही है कि अगले 48 घंटे में भारी बारिश हो सकती है। मौसम विभाग की ओर से रेड अलर्ट जारी किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

गन्ना शोध संस्थान के मौसम वैज्ञानिक डॉ. मनमोहन सिंह के मुताबिक, बृहस्पतिवार को अधिकतम 31.4 डिग्री और न्यूनतम तापमान 27.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि 2.2 मिमी बारिश हुई। वहीं बुधवार को अधिकतम 31 डिग्री और न्यूनतम तापमान 27.4 डिग्री सेल्सियस रहा था। अधिकतम तापमान में मामूली बढ़त दर्ज की गई। भारतीय मौसम विज्ञान केंद्र ने रेड अलर्ट जारी किया है। शाहजहांपुर को रेड जोन में आ रहा है। 100 से लेकर 150 मिमी तक बारिश हो सकती है। संवाद


ददऊ के उच्च प्राथमिक विद्यालय में भरा पानी


ब्लॉक भावलखेड़ा के ग्राम पंचायत ददऊ में लगातार हो रही बारिश के चलते प्राथमिक विद्यालय में पानी भर गया। स्कूल आने वाले बच्चों को स्कूल गेट से लगभग 100 मीटर दूर तक पानी से होते हुए अपनी कक्षा तक जाना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने बताया कि नाला सफाई न होने से बारिश का पानी नहीं निकल पाया। वहीं गांव के बाहर की नहर में कटान होने से भी कई घरों के आसपास पानी भर गया है। रमेश चंद्र, जयराम, रामदास समेत कई लोगों के घरों में पानी भर गया है।




45 मिनट बारिश में तिलहर में जलभराव

तिलहर। बृहस्पतिवार दोपहर लगभग 2:30 बजे 45 मिनट की बारिश में जलभराव हो गया। मोहल्ला दातागंज सहित बिरियागंज पुलिस चौकी के सामने मुख्य मार्ग पर बारिश का पानी भर गया। इस दौरान तहसील मार्ग पर एक अध्यापक की कार नगर पालिका के नाले में पानी के तेज बहाव के कारण सड़क कट जाने से नाले में चली गई। कार स्वामी मौजमपुर निवासी शिक्षक देवेश को किसी तरह कार का दरवाजा खोलकर लोगों ने बाहर निकाला। बारिश के कारण तहसील के सामने स्थित पूर्व माध्यमिक विद्यालय विरियागंज का प्रांगण पूरी तरह जलमग्न हो गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed