फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Water filled on the road dug for drainage after the overflow of the pond

Shahjahanpur News: तालाब के ओवरफ्लो के बाद निकास के लिए खोदी गई सड़क पर भरा पानी

Tue, 22 Aug 2023 10:43 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 22 Aug 2023 10:43 PM IST
विज्ञापन
Water filled on the road dug for drainage after the overflow of the pond
तिलहर के आंबेडकर गांव मौजमपुर में नाले को बनाने के लिए  खोदी गई सड़क में हुआ जल भराव
लगभग एक दर्जन से अधिक परिवारों का आवागमन पूरी तरह रहा ठप
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

तिलहर। आंबेडकर गांव मौजमपुर में तालाब के ओवरफ्लो पानी के निकास को लेकर जेसीबी से सड़क को खोदा गया था। जिसकी वजह से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
मंगलवार को सुबह से बारिश के चलते स्थिति और भी विकराल हो गई। लगभग एक दर्जन से अधिक परिवारों का आवागमन पूरी तरह से ठप हो गया। बारिश के कारण मंगलवार को सड़क की खोदाई का कार्य नहीं हो सका। उधर, नगर पालिका के कुछ सभासदों ने नगर पालिका पहुंचकर ईओ से ग्रामीण क्षेत्र का पानी पालिका की ऊंची जमीन होने से जबरन इधर निकालने का विरोध दर्ज कराया।
विज्ञापन

यहां बता दें कि सोमवार को सड़क के बीच में नाली निर्माण को लेकर ग्राम प्रधान ने जेसीबी के माध्यम से गांव क्षेत्र सीमा में आ रही सड़क की खोदाई कराई थी, बाद में नगर क्षेत्र की सीमा की खोदाई न होने पर ग्रामीणों ने पालिका गेट पर प्रदर्शन किया था जिसके बाद सोमवार की शाम जेसीबी से नगर क्षेत्र की सड़क की खोदाई का काम शुरू किया गया वह रात आठ बजे बंद कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

मंगलवार की सुबह दोबारा जेसीबी से खोदाई होनी थी लेकिन सुबह से ही भारी बारिश के कारण काम शुरू नहीं हो सका। बारिश के होने से खोदी गई सड़क में जलभराव होने से समीप रहने वाले एक दर्जन से अधिक परिवारों का आवागमन बुरी तरह प्रभावित रहा। मोहल्ले के रामलाल वर्मा, रामगोपाल, संजीव कुमार ने बताया कि बारिश के कारण पानी भर जाने पर कई परिवारों को निकलने में दिक्कत हो रही है।


उधर, नगरपालिका के लगभग एक दर्जन सभासदों ने मंगलवार को दोपहर पालिका ईओ कल्पना शर्मा से मिलकर नगरपालिका की गांव सभा से ऊंची जमीन होने के कारण पानी का निकास जबरन निकाले जाने का विरोध किया गया। सभासदों का कहना है कि जब ग्राम समाज की भूमि नगर की भूमि से नीचे है तब उसका पानी का बहाव उसी ओर से निकाला जाना चाहिए। पालिका ईओ कल्पना शर्मा ने बताया कि सभासदों ने मौखिक रूप से अपना विरोध दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed