{"_id":"68c3285b8592dc14ba0fe61e","slug":"water-filled-in-animal-birth-control-centerarrangements-for-sterilization-of-dogs-incomplete-shahjahanpur-news-c-122-1-spn1002-152455-2025-09-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: एनिमल बर्थ कंट्रोल सेंटर में भरा पानी...कुत्तों की नसबंदी के इंतजाम अधूरे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: एनिमल बर्थ कंट्रोल सेंटर में भरा पानी...कुत्तों की नसबंदी के इंतजाम अधूरे
विज्ञापन
अजीजगंज में बने एनिमल बर्थ सेंटर में भरा हुआ पानी। संवाद
शहजहांपुर। सुप्रीम कोर्ट के निर्देश के बाद भी कुत्तों को पकड़कर नसबंदी करने की कवायद जहां की तहां ठहरी हुई है। एनिमल बर्थ कंट्रोल सेंटर में पानी भरा हुआ है। मुख्य गेट नहीं लगाया गया है। नसबंदी के लिए आवश्यक उपकरणों का इंतजाम नहीं हुआ है। जबकि नगर निगम का दावा था कि सितंबर के दूसरे सप्ताह में सेंटर शुरू हो जाएगा।
अजीजगंज में न्यू एनिमल बर्थ कंट्रोल सेंटर बनाया गया है। इसमें कुत्तों की नसबंदी का कार्य होना है। नगर निगम ने औरैया की श्याम हेल्पिंग इनसाइड एजेंसी को कुत्तों की नसबंदी करने का टेंडर दिया है। एजेंसी को प्रति कुत्ते की नसबंदी के एवज में नगर निगम की ओर से 980 रुपये भुगतान किया जाएगा।
इसमें एजेंसी कुत्तों को पकड़ने से लेकर नसबंदी करने, तीन से चार दिन कुत्तों को रोकने और उनकी दवा व खाने-पीने की व्यवस्था करेगी। कुत्तों के ठीक होने के बाद उनको उसी स्थान पर छोड़ने की जिम्मेदारी एजेंसी की होगी।
विज्ञापन
--
एजेंसी ने ये की मांग
एजेंसी की ओर से एनिमल बर्थ कंट्रोल सेंटर परिसर में भरे पानी को निकलवाकर व्यवस्था ठीक कराने, मुख्य गेट लगाने, ओटी के लिए एक एसी, दो सर्जिकल टेबल, एक पोस्ट ऑपरेटिव टेबल, कार्यालय में एक टेबल चार कुर्सी, एक अलमारी, एक वैक्सीन रखने के लिए फ्रिज, डॉग कैनल में लाइट व पंखा लगाए जाने, लाइट जाने पर पॉवर बैकअप की सुविधा देने की मांग की है।
--
30 सितंबर है नसबंदी शुरू करने की अंतिम तिथि
शासन की तरफ से निर्देश दिए गए है कि 30 सितंबर से पहले एनिमल बर्थ कंट्रोल सेंटर शुरू हो जाना चाहिए। अब तक इसके शुरू होने के पूरे इंतजाम नहीं हो पाए हैं। संभावना कम लग रही है कि समय से सेंटर शुरू हो सकेगा।
--
एजेंसी द्वारा मांगी गईं वस्तुओं को सेंटर पर लगवाने की व्यवस्था की जा रही है। परिसर में भरे हुए पानी को सुखाने के लिए मिट्टी डाली जाएगी। संभावना है कि तय तारीख से पहले एनिमल बर्थ कंट्रोल सेंटर शुरू हो जाएगा।
- डॉ. मनोज कुमार मिश्र, नगर स्वास्थ्य अधिकारी