फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Wasim made the award-winning teen Tilhar

तिलहर के वसीम बने किशोर अवार्ड विजेता

Sun, 11 Oct 2015 09:00 PM IST
शाहजहांपुर।
शाहजहांपुर। Updated Sun, 11 Oct 2015 09:00 PM IST
विज्ञापन
Wasim made the award-winning teen Tilhar
क्रिएटिव आर्ट ईवेंट मैनेजमेंट ग्रुप के बैनर तले गांधी भवन में हुए किशोर अवार्ड 2015 का पुरस्कार वितरण के साथ समापन हो गया। देर रात तक चले गायन और नृत्य कंप्टीशन में गैर जनपदों के प्रतिभागियों ने भी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

गायन सीनियर वर्ग में तिलहर के मोहम्मद वसीम विजेता रहे, जबकि छिबरामऊ की प्रशंसा वर्मा ने द्वितीय आर श्रीप्रिया वर्मा ने तृतीय, जूनियर वर्ग में तरुण सिंह ने प्रथम, आकृति आर्या ने द्वितीय, कार्तिक सक्सेना ने तृतीय स्थान हासिल किया। इसी तरह एकल नृत्य सीनियर वर्ग में बरेली के सागर कपूर ने प्रथम, सूरज कश्यप ने द्वितीय और शानू तथा विक्रांत ने संयुक्त रूप से तृतीय, जूनियर वर्ग में अनन्या सक्सेना ने प्रथम, हरदोई के अर्नव ने द्वितीय, कशिश राना और गुरवानी ने संयुक्त रूप से तृतीय, युगल में आसिफ-रजत ने प्रथम, अर्जुन-कुमकुम ने द्वितीय, नेहा-अदिति ने तृतीय और समूह नृत्य में पार्कर डांस ग्रुप ने प्रथम, डांस वॉरियर ने द्वितीय और दामिनी डांस ग्रुप ने तृतीय स्थान पाया।
विज्ञापन

इस अवसर पर अमित कश्यप, मंजीत सिंह समेत कई कलाकारों को सम्मानित भी किया गया। विजेताओं को संस्था के मैनेजिंग डायरेक्टर नरेंद्र सक्सेना, हरिशरण वाजपेयी, एपी सिंह, प्रमोद प्रमिल आदि ने ट्रॉफी के साथ इनामी राशि प्रदान की। संजना मिश्रा के संचालन में हुए कार्यक्रम की व्यवस्था में नीरज वाजपेयी, मुकेश यादव, प्रमोद सक्सेना, शोभित, सौरभ, योगेश, शाकिब, अमित सक्सेना आदि का योगदान रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन


नृत्य कलाकारों के लिए दिया ऑडीशन
शाहजहांपुर। श्री दुर्गा पूजा कमेटी की ओर से नवरात्र में होने वाले कार्यक्रम नृत्य शिरोमणि अवार्ड के लिए कलाकारों का ऑडीशन लिया गया। अनूप एकेडमी में हुए ऑडीशन कार्यक्रम में बड़ी संख्या में नृत्य कलाकारों ने प्रतिभाग किया। निर्णायक मंडल में सरन, काजल यादव, ओम शर्मा, सुमित यादव आदि शामिल रहे। नृत्य निर्देशक अनूप गुप्ता की देखरेख में हुए ऑडीशन में राहुल, रोहित, यश जौहर, मनी, दिलीप, भूरे, विशाल, रचित, अभिषेक गुप्ता, रीतेश शर्मा, मनीष शर्मा, गोपाल आदि का योगदान रहा।

कलश सजाओ में चंचल और मेंहदी में दर्शिता विजयी
- महाराजा अग्रसेन जयंती समारोह के अंतर्गत जारी रहीं प्रतियोगिताएं
शाहजहांपुर। महाराजा अग्रसेन जयंती समारोह समिति की ओर से मनाए जा रहे अग्रसेन जयंती उत्सव में रविवार को कई प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। प्रत्येक प्रतियोगिता के बाद विशिष्टजनों ने विजेताओं को पुरस्कृत भी किया।

मारवाड़ी पाठशाला में सुबह चित्रकला प्रतियोगिता से कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। ए ग्रुप में अदिति वर्धन ने प्रथम, तनवी अग्रवाल ने द्वितीय, आन्या अग्रवाल ने तृतीय, ग्रुप बी में निकुंज गोयल ने प्रथम, शकुन अग्रवाल ने द्वितीय, आध्या अग्रवाल ने तृतीय, सी ग्रुप में दिव्यांशी अग्रवाल ने प्रथम, न्यासा अग्रवाल ने द्वितीय, अमन अग्रवाल और देवांश अग्रवाल ने तृतीय स्थान पाया। मेंहदी प्रतियोगिता में दर्शिता अग्रवाल ने प्रथम, रीतिका अग्रवाल ने द्वितीय, सोनल अग्रवाल ने सांत्वना, कलश सज्जा में चंचल अग्रवाल ने प्रथम, श्रेया अग्रवाल ने द्वितीय, मोना अग्रवाल ने सांत्वना, टॉफी दौड़ में रिया सिंघल, प्रयाशा ने प्रथम, दर्शिता अग्रवाल और अनमोल ने द्वितीय तथा अनिरुद्ध गर्ग और वृंदा अग्रवाल ने सांत्वना पुरस्कार जीता। एक मिनट प्रतियोगिता में सिद्धिका अग्रवाल, प्रणव सिंघल, दिव्यम, न्यासा, आयुष गोयल, शुभ अग्रवाल, यश अग्रवाल विजेता घोषित किए गए। इससे पूर्व समिति के अध्यक्ष जगदीश प्रसाद अग्रवाल, डॉ. ऊषा गर्ग, डॉ. संजीता अग्रवाल, मधु गोयल, हेमा अग्रवाल, शुचि अग्रवाल, सुमन अग्रवाल, मनोज अग्रवाल, सुधीर अग्रवाल, मंजू अग्रवाल, पलक अग्रवाल, संगम गोयल, गौरी गर्ग, वंदना अग्रवाल आदि ने महाराजा अग्रसेन के चित्र पर माल्यार्पण किया। व्यवस्था में अरविंद अग्रवाल, अशोक गोयनका, विकास अग्रवाल, अमित गर्ग, अमित अग्रवाल, मनीषा अग्रवाल, मुकेश अग्रवाल, महावीर अग्रवाल, अनिल अग्रवाल आदि का योगदान रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed