फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Was punished with black water for speaking against the British

Shahjahanpur News: अंग्रेजों के खिलाफ तकरीर करने पर मिली थी काला पानी की सजा

Mon, 14 Aug 2023 12:52 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 14 Aug 2023 12:52 AM IST
विज्ञापन
Was punished with black water for speaking against the British
सैयद मंजूर हसन, प्रपौत्र
शाहजहांपुर। जंग-ए-आजादी में योगदान करने वालों में काजी सैयद सरफराज अली का योगदान रहा है। जिले की जनता का मनोबल बढ़ाने वे कुछ क्रांतिकारियों के साथ यहां आए थे। उन्होंने बड़ी ईदगाह में जलसा कर अंग्रेजों के खिलाफ तकरीर कर माहौल बनाया था। इसके बाद उन्हें गिरफ्तार कर 14 वर्ष की सजा सुनाई गई थी।
विज्ञापन

सैयद सरफराज अली के पारिवारिक लोग वर्तमान में मोहल्ला झंडा में रहते हैं। उनका जन्म 1812 में हुआ था। उनके प्रपौत्र सेवानिवृत्त शिक्षक सैयद मंजूर हसन ने बताया कि सैयद सरफराज अली ने अंग्रेजों के विरोध में तकरीर कर आमजन मानस को झकझोरने का काम किया था। 1857 की क्रांति के बाद उन पर मुकदमा चला और 14 वर्ष के कालापानी की सजा देकर अंडमान निकोबार भेज दिया था। वहां कर्नल ब्रूस काजी से उर्दू व फारसी सीखते थे।
विज्ञापन

वरिष्ठ इतिहासकार डॉ. एनसी मेहरोत्रा की पुस्तक में काजी सरफराज का जिक्र किया गया। पुस्तक के अनुसार, कर्नल ब्रूस उनसे इतने प्रभावित हुए कि उनकी सजा कम करने की सिफारिश की। तीन साल के बाद काजी को रिहा कर दिया गया। 1876 में उनका निधन हो गया था। उनकी मजार मोहल्ला चमकनी में स्थापित है।
विज्ञापन
विज्ञापन



सैयद सरफराज अली सैयद उपनाम से शायरी करते थे। अंग्रेजों के खिलाफ तकरीर करने पर उन्हें सजा मिली थी। वह दुनिया से चले गए, लेकिन उनका नाम आज भी इतिहास के पन्नाें में दर्ज है।
- सैयद मंजूर हसन, प्रपौत्र
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed