शाहजहांपुर। सघन चेकिंग अभियान के तहत सीओ सिटी पंकज पंत ने बुधवार रात करीब दो बजे पुलिस बल के साथ रेलवे स्टेशन पर पहुंचकर आने-जाने वाले यात्रियों, संदिग्ध व्यक्तियों, संदिग्ध वस्तुओं व सामान की गहनता से जांच की।
रेलवे स्टेशन के सभी प्लेटफॉर्म, प्रतीक्षालय, टिकट काउंटर, प्रवेश एवं निकास द्वार, पार्किंग स्थल तथा स्टेशन परिसर के आसपास के क्षेत्रों में विशेष निगरानी रखी गई। पुलिस टीम द्वारा संदिग्ध प्रतीत होने वाले व्यक्तियों से पूछताछ की गई। स्टेशन परिसर में अनावश्यक रूप से घूम रहे व्यक्तियों को कड़ी चेतावनी देकर वहां से हटाया गया। सीओ सिटी ने बताया कि चेकिंग अभियान चलाकर शांति, कानून व्यवस्था एवं आमजन की सुरक्षा सुनिश्चित की जा रही है।