फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Warning of agitation if payment is not made within ten days.

Shahjahanpur News: दस दिनों में भुगतान न होने पर आंदोलन की चेतावनी

Sat, 14 Mar 2026 01:30 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 14 Mar 2026 01:30 AM IST
विज्ञापन
Warning of agitation if payment is not made within ten days.
बंडा। गन्ने का बकाया भुगतान न होने पर किसान यूनियन के कार्यकर्ताओं ने मकसूदापुर चीनी मिल प्रबंधक को ज्ञापन दिया। 10 दिनों में किसानों का बकाया भुगतान नहीं मिलने पर धरना-प्रदर्शन की चेतावनी दी।
विज्ञापन

भारतीय किसान यूनियन अराजनीतिक के कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को चीनी मिल प्रबंधक को ज्ञापन दिया। ज्ञापन के जरिये बताया गया कि चीनी मिल पर किसानों का भुगतान बकाया चल रहा है। किसान खाद-बीज के लिए परेशान हैं लेकिन किसानों की समस्या नहीं सुनी जा रही है। भुगतान न होने के कारण कुछ किसान बीमारी से जूझ रहे हैं।
विज्ञापन

यदि 10 दिन के अंदर किसानों का भुगतान नहीं किया गया तो यूनियन के कार्यकर्ता धरना-प्रदर्शन के लिए बाध्य होंगे। वहीं, मकसूदापुर बजाज चीनी मिल के मीडिया प्रभारी सतीश श्रीवास्तव ने बताया कि विगत सत्र का कोई भी भुगतान बकाया नहीं रह गया है। इस वर्ष में भी 85 प्रतिशत भुगतान किसानों के खाते में पहुंच रहा है। चीनी की बिक्री के मुताबिक किसानों का भुगतान कर दिया जाएगा। इस मौके पर प्रदेश उपाध्यक्ष मनजीत सिंह, रक्षपाल, सियाराम, निरंकार सिंह, मनीराम, गौरव शुक्ला, कुमरपाल, जसवीर सिंह आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed