फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Warning of agitation for not registering case of death of advocate

अधिवक्ता की मौत का मामला दर्ज न करने पर आंदोलन की चेतावनी

Sun, 16 Jan 2022 01:04 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 16 Jan 2022 01:04 AM IST
विज्ञापन
Warning of agitation for not registering case of death of advocate
अधिवक्ता सुनील सिंह का फाइल फोटो - फोटो : SHAHJAHANPUR
जलालाबाद। करीब एक सप्ताह पूर्व अधिवक्ता सुनील कुमार सिंह (पामू) की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत का बार काउंसिल ऑफ उत्तर प्रदेश ने संज्ञान लिया है। इस मामले में तत्काल रिपोर्ट दर्ज न होने पर प्रदेशव्यापी आंदोलन छेड़ने की चेतावनी दी है।
विज्ञापन

संगठन के पूर्व चेयरमैन व मौजूदा सदस्य अरुण कुमार शुक्ला की ओर से जारी पत्र में कहा गया है कि अधिवक्ता की मौत हुए एक सप्ताह बीत जाने के बाद भी कार्रवाई नहीं की गई। इसके बजाय पुलिस द्वारा हीलाहवाली करने की बार काउंसिल निंदा करता है। पत्र में घटना को गंभीरता से लेते हुए इस मामले में आरोपियों के खिलाफ राष्ट्रीय सुरक्षा कानून की धारा में रिपोर्ट दर्ज कर उन्हें तत्काल गिरफ्तार करने की मांग की गई है।
विज्ञापन

साथ ही चेतावनी दी गई है कि यदि पुलिस द्वारा तत्काल कार्रवाई न की गई तो बार काउंसिल के आह्वान पर प्रदेश भर में आंदोलन शुरू कर दिया जाएगा। बता दें कि नौ जनवरी को अल्हागंज थाना क्षेत्र के गांव ठिंगरी निवासी अधिवक्ता सुनील कुमार सिंह की संदिग्ध परिस्थितियों में उनके घर में ही मौत हो गई थी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण सिर में चोट लगना दर्शाया था। इस मामले में सुनील के भाई महेश कुमार ने 14 जनवरी को पुलिस को दी तहरीर में अधिवक्ता की पत्नी द्वारा अपने पुरुष मित्र के साथ मिलकर उनकी हत्या कर देने का आरोप लगाया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed