फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Waqf Bill will benefit economically weak Muslims: Shafaat

वक्फ बिल से आर्थिक रूप से कमजोर मुस्लिम होंगे लाभान्वित : शफाअत

Fri, 02 May 2025 12:37 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर Updated Fri, 02 May 2025 12:37 AM IST
विज्ञापन
Waqf Bill will benefit economically weak Muslims: Shafaat
रोजा मंडी गेस्ट हाउस में पत्रकारों से बातचीत करते उत्तर प्रदेश वक्फ विकास निगम के निदेशक शफाअत
शाहजहांपुर। उत्तर प्रदेश वक्फ विकास निगम के निदेशक शफाअत हुसैन ने कहा, वक्फ बिल आर्थिक रूप से कमजोर मुस्लिमों के हित में है। इसका विरोध कब्जा करने वाले ही कर रहे हैं।
विज्ञापन


शहर के भ्रमण पर आए शफाअत ने रोजा मंडी गेस्ट हाउस में बातचीत करते हुए कहा कि सरकार की मंशा है कि जिस मकसद से लोगों ने अपनी संपत्तियां वक्फ को दी हैं, उसके अनुसार वे लाभान्वित हों। उन्होंने साफ किया कि वक्फ की आमदनी में जिनका वास्तविक हक है, उन्हें वह हासिल हो। संपत्ति को मुतवल्ली फरोख्त कर रहे हैं। उन्हें भी रोका जाए।
विज्ञापन


बोले कि कुछ लोग इस बिल को लेकर भ्रम फैला रहे हैं, उनसे होशियार रहने की जरूरत है। इस वक्फ बिल से किसी भी मुस्लिम का नुकसान नहीं होगा, क्योंकि वक्फ संपत्ति पर जो विकास कार्य होंगे, उससे गरीब मुसलमान का ही भला होना है। इसके बाद शफाअत हुसैन ने डॉ. सुदामा प्रसाद बाल विद्या मंदिर कन्या इंटर कॉलेज का भ्रमण किया। छात्राओं ने स्वागत गीत प्रस्तुत किया। उन्होंने छात्राओं से प्रश्न भी पूछे।
विज्ञापन
विज्ञापन


बोले कि वक्फ बोर्ड की जो जमीन अभी तक भूमाफिया के कब्जे में थी, वह अब जनता को मिलेगी। उन पर विद्यालय, अस्पताल, वृद्धावस्था आश्रम आदि का निर्माण कराया जाएगा। विद्यालय के अध्यक्ष संतोष पांडेय ने शफाअत हुसैन, सीतापुर से आए भाजपा नेता तीरथ सिंह, मदरसा नुरुल हुदा के प्रधानाचार्य इकबाल हुसैन उर्फ फूल मियां का स्वागत किया। प्रधानाचार्य डॉ. राखी मिश्रा ने आभार जताया। अर्चना सक्सेना, निशि श्रीवास्तव, रवि प्रभा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed