फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Wanted Youth Apprehended; 17 kg of Electrical Wire Recovered

Shahjahanpur News: वांछित युवक को पकड़ा, 17 किलो बिजली का तार बरामद

Sun, 10 May 2026 10:57 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 10 May 2026 10:57 PM IST
विज्ञापन
Wanted Youth Apprehended; 17 kg of Electrical Wire Recovered
निगो​ही पुलिस की गिरफ्त में आरोपी। स्रोत: पुलिस - फोटो : सांकेतिक
शाहजहांपुर। निगोही थाना पुलिस ने रविवार सुबह उदरिया गांव अंडरपास स्थित पुलिया के पास घेराबंदी कर गांव के अर्जुन उर्फ कुन्नू को गिरफ्तार किया। उसकी निशानदेही पर चोरी का 17 किलो बिजली का तार बरामद किया गया।
विज्ञापन

सीओ सदर प्रयांक जैन ने बताया कि दो अप्रैल को सिंधौली थाना क्षेत्र के पैना खुर्द गांव निवासी गौरव कुमार ने चोरी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। रिपोर्ट में उदरिया गांव निवासी अर्जुन, नरवीर व दो अन्य लोगों को नामजद कराया था। विवेचना में तीन अप्रैल को पुलिस ने आरोपी नरवीर, गोविंद वर्मा व पीलीभीत जिले के थाना बीसलपुर क्षेत्र के गुलेंदा गौटिया निवासी बंटू उर्फ ललित मोहन को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था।
विज्ञापन

तब से कुन्नू भागा चल रहा था। सीओ सदर ने बताया कि पकड़े गए आरोपी कुन्नू से चोरी का 17 किलो सरकारी बिजली का तार बरामद हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed