{"_id":"58c8360e4f1c1bb66032ab93","slug":"wall-collapses-middleman-drowns-in-matte","type":"story","status":"publish","title_hn":"दीवार ढही, मतबे में दबकर अधेड़ की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दीवार ढही, मतबे में दबकर अधेड़ की मौत
शाहजहांपुर, अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 14 Mar 2017 11:57 PM IST
विज्ञापन
दीवार ढही
- फोटो : शाहजहांपुर, उत्तर प्रदेश
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोमवार दोपहर दीवार ढहने से उसके मलबे में दबकर एक अधेड़ की मौत हो गई। घटना से घर में कोहराम मचा हुआ है।
नगर के मोहल्ला नौगवां कोट निवासी 52 वर्षीय रामप्रसाद श्रीवास्तव सोमवार को घर पर अकेले थे। उनकी पत्नी मीना देवी होली पर रिश्तेदारी में पुवायां के गांव नहिलोरा गई थीं। बड़ा बेटा राजेश दिल्ली गया था। छोटा बेटा सुमित दोस्तों के साथ रंग खेलने गया था।
इस बीच घर की एक दीवार भरभरा कर ढह गई। रामप्रसाद दीवार के मलबे में दब गए। काफी देर बाद जब सुमित घर लौटा तो पिता को मलबे में दबा देखा शोर मचाया। इस पर कई लोग मौके पर पहुंच गए और रामप्रसाद को मलबे से निकालकर निजी डॉक्टर के पास ले गए। डॉक्टर ने रामप्रसाद को शाहजहांपुर ले जाने की सलाह दी। शाहजहांपुर ले जाते समय रास्ते में रामप्रसाद की मौत हो गई।
युवक ने फांसी लगाकर जान दी
पुवायां। होली के दिन परिवार के लोगों से विवाद होने पर युवक ने घर में फांसी लगाकर जान दे दी। पुलिस ने मामले की जानकारी से इंकार किया है।
गांव डेलखेड़ा निवासी एक युवक की परिवार में किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। इससे क्षुब्ध होकर युवक ने घर के कमरे में फांसी लगाकर जान दे दी। कुछ देर बाद परिवार के लोगों ने युवक को फांसी पर झूलते देखा तो खलबली मच गई। युवक को फांसी के फंदे से उतारा गया, लेकिन तब तक युवक की मौत हो चुकी थी। इससे घर में कोहराम मच गया। कुछ देर बाद पुलिस को सूचना दिए बिना युवक का अंतिम संस्कार कर दिया गया।
विज्ञापन
कोतवाली प्रभारी अशोक पाल सिंह ने बताया कि युवक की मौत के संबंध में पुलिस को कोई सूचना नहीं दी गई है। अगर तहरीर मिली तो जांच कर कार्रवाई की जाएगी। मृतक के परिवार के लोग घटना के संबंध में कोई भी जानकारी नहीं दे रहे हैं।