फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Walkathon organized to raise awareness about physiotherapy.

Shahjahanpur News: फिजियोथैरेपी के लिए जागरूक करने के लिए निकाला वॉकथॉन

Wed, 09 Sep 2026 12:47 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 09 Sep 2026 12:47 AM IST
विज्ञापन
Walkathon organized to raise awareness about physiotherapy.
शहर के शहीद उद्यान से वॉकाथॉन निकालते फिजियोथैरेपिस्ट। स्रोत : एसोसिएशन
शाहजहांपुर। विश्व फिजियोथैरेपी दिवस पर फिजियोथैरेपी के प्रति आमजन में जागरूकता बढ़ाने और स्वस्थ जीवनशैली के लिए प्रेरित करने के उद्देश्य से फिजियोथैरेपिस्ट एसोसिएशन ऑफ शाहजहांपुर की ओर से मंगलवार को वॉकथॉन का आयोजन किया गया। सुबह सात बजे शहीद पार्क से शुरू हुई वॉकथॉन का शुभारंभ वरिष्ठ न्यूरो फिजिशियन डॉ. इमरान खान और वरिष्ठ चर्म रोग विशेषज्ञ डॉ. रिजवान खान ने हरी झंडी दिखाकर किया।
विज्ञापन

वॉकथॉन के बाद शहीद पार्क में डॉ. नमिता सिंह ने कमर, गर्दन और घुटनों के दर्द में उपयोगी व्यायाम बताए। दर्द की स्थिति में क्या करना चाहिए और किन बातों से बचना चाहिए, इसकी जानकारी भी दी गई। इसके बाद एसोसिएशन के संरक्षक डॉ. अमित सिंह के नेतृत्व में टीम कुष्ठ कॉलोनी पहुंची।
विज्ञापन

यहां दिव्यांगता से प्रभावित लोगों को दर्द प्रबंधन, शारीरिक कार्यक्षमता बेहतर रखने, सुधार एवं रोकथाम में सहायक व्यायाम और सेल्फ-केयर प्रैक्टिस की जानकारी दी गई। प्रतिभागियों को प्रमाणपत्र भी वितरित किए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

उपाध्यक्ष डॉ. मो. हस्सान खान, सचिव डॉ. शारिब खान, डॉ. फरहान फारूकी, डॉ. आसिफ परवेज, डॉ. सुमीत सिंह, डॉ. सनी गुप्ता, डॉ. अब्दुल कादर, डॉ. हिमांशु, डॉ. हसनैन अली, डॉ. केशव, डॉ. फिरोज, डॉ. राजपाल, डॉ. नवीन, डॉ. शोभित आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed