फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Voting for the new executive will be held on December 22.

Shahjahanpur News: नई कार्यकारिणी के लिए 22 दिसंबर को होगा मतदान

Thu, 09 Nov 2023 01:07 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर Updated Thu, 09 Nov 2023 01:07 AM IST
विज्ञापन
Voting for the new executive will be held on December 22.
शाहजहांपुर। सेंट्रल बार एसोसिएशन की नई कार्यकारिणी के गठन के लिए चुनाव की घोषणा बुधवार को आम सभा में की गई। नई कार्यकारिणी के गठन के लिए मतदान 22 दिसंबर को होगा। इसी दिन मतगणना के बाद परिणाम घोषित होंगे।
विज्ञापन


आम सभा में तय किया गया कि सदस्यता शुल्क जमा करने की अंतिम तारीख 10 नवंबर है। मतदाता सूची का प्रकाशन 14 नवंबर को किया जाएगा। दावे व आपत्ति के निस्तारण के बाद 20 नवंबर को मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन किया जाएगा।
विज्ञापन

चुनाव के लिए नामांकन छह दिसंबर को होगा। नामांकन पत्रों की जांच सात और आठ दिसंबर को होगी। नाम वापसी 12 दिसंबर को पूर्वाह्न 11 से दोपहर दो बजे तक होगी। मतदान 22 दिसंबर को सुबह दस से शाम साढ़े चार बजे तक होगा। चुनाव के लिए मुख्य चुनाव अधिकारी मनोज कुमार मिश्र को नामित किया गया है। सहायक चुनाव अधिकारी तलअतनूर सिद्दीकी, रमेश कुमार, सतेंद्र सिंह यादव, सूरज सिंह यादव और नीरज पाठक को नामित किया गया है। चुनाव जज रामगोपाल सिंह होंगे। आम सभा की अध्यक्षता सीबीए के वर्तमान अध्यक्ष ब्रजेश कुमार वैश्य ने की। संचालन महासचिव सुधीर कुमार पांडेय ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed