फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Voters who were missing from the 2003 list are facing difficulties.

Shahjahanpur News: 2003 की सूची से नदारद मतदाताओं के सामने आ रही दिक्कत

Wed, 04 Feb 2026 11:20 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 04 Feb 2026 11:20 PM IST
विज्ञापन
Voters who were missing from the 2003 list are facing difficulties.
ओसीएफ इंटर कॉलेज में हो रहा जनसुनवाई का कार्य। स्रोत:जागरूक पाठक
शाहजहांपुर। जनपद में नो मैपिंग में शामिल मतदाताओं को नोटिस जारी कर जनसुनवाई होने की प्रक्रिया करीब 50 प्रतिशत पूरी हो चुकी है। जिन मतदाताओं के वर्ष 2003 की सूची में नाम शामिल नहीं हैं, उनके सामने ज्यादा दिक्कत आ रही है। मतदाताओं को कागजी कार्यवाही पूरी करने के लिए बार-बार चक्कर लगाने पड़ रहे हैं। मतदाताओं का कहना है कि विकल्पों की वजह से काफी समस्या आ रही है।
विज्ञापन

निर्वाचन आयोग ने निर्देश जारी किए है कि 27 फरवरी तक बीएलओ सुबह 10 से दोपहर 12 बजे तक बूथ पर बैठेंगे। बीएलओ फॉर्म 6, 7 और आठ के साथ ड्राफ्ट मतदाता सूची, मतदाता सूची से काटे गए नामों की सूची, वर्ष 2003 की मतदाता सूची लेकर बैठेंगे।
विज्ञापन

2003 की सूची में शामिल न होने वालीं महिलाओं के सामने सबसे अधिक दिक्कत आ रही है। अधिकतर ऐसी महिलाएं है जिनकी वर्ष 2003 के बाद शादी हुई है। उनके नाम यहां की सूची में शामिल नहीं हैं। उनको अपने मायके से सूची निकलवानी पड़ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके साथ 13 विकल्पों में एक की मांग की जा रही है। कई महिलाओं के पास विकल्प नहीं है। कुछ ऐसी महिलाएं भी हैं जिन्होंने अपने परिवार वालों के मर्जी के बगैर शादी कर ली है। अब उनको सूची नहीं मिल पा रही है।
नए वोट बनने में कोई परेशानी नहीं हो रही है। बस मतदाता सूची में माता या पिता का नाम होना चाहिए। छह फरवरी तक नए वोट बनाए जाएंगे। इसके बाद 27 फरवरी तक नोटिसों पर सुनवाई का कार्य किया जाएगा।

--
नो मैपिंग का कार्य 50 प्रतिशत तक लगभग पूरा हो चुका है। काम तेजी से किया जा रहा है। बीएलओ को निर्देश जारी किए गए है कि वे प्रत्येक दिन सुबह 10 से दोपहर 12 बजे तक बूथ पर बैठेंगे।
- रजनीश कुमार मिश्र, एडीएम प्रशासन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed