{"_id":"664159e166ce5b877806b274","slug":"voters-test-today-in-democracys-biggest-election-shahjahanpur-news-c-122-1-sbly1036-118417-2024-05-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: लोकतंत्र के सबसे बड़े चुनाव में मतदाताओं की परीक्षा आज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: लोकतंत्र के सबसे बड़े चुनाव में मतदाताओं की परीक्षा आज
Mon, 13 May 2024 05:38 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
Updated Mon, 13 May 2024 05:38 AM IST
विज्ञापन
शाहजहांपुर। देश की सरकार चुनने का वक्त आ गया है। राजनीतिक दल सारा जोर लगा चुके हैं और प्रत्याशी अपने वादे-दावे कर चुके हैं। अब बारी मतदाताओं की है। लोकतंत्र के सबसे बड़े उत्सव में शामिल होने के लिए सोमवार को घर से निकलिए और अपना फैसला ईवीएम में बंद कीजिए। प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला चार जून को आएगा। मौका है, जब मतदान के पिछले सारे कीर्तिमान ध्वस्त कर नई इबारत गढ़ी जाएगी।
शाहजहांपुर लोकसभा सामान्य निर्वाचन और ददरौल विधानसभा उपचुनाव के लिए सोमवार को मतदान होना है। गत दो लोकसभा चुनावों की बात करें तो मतदान प्रतिशत अपेक्षाकृत कम ही रहा था। शहरी मतदाता खासतौर पर फिसड्डी साबित हुए। 2009 के लोकसभा चुनाव में केवल 48.84 प्रतिशत ही मतदान हुआ था। इसमें शहरी क्षेत्र में सबसे कम मात्र 38.92 फीसदी वोटिंग हुई थी। 2014 के लोकसभा चुनाव में मतदान प्रतिशत कुछ सुधरा, लेकिन 57. 04 प्रतिशत तक ही पहुंच सका। शहर में सबसे कम 50.08 प्रतिशत वोटिंग हुई थी। 2019 के आम चुनाव की बात करें तो मतदान प्रतिशत बढ़ने की बजाय नीचे गिर गया।
कुल 55.85 प्रतिशत मतदान हुआ। शहर में सबसे कम 50.47 प्रतिशत मतदान रहा। अब जरूरत है जागरूक होकर मतदान प्रतिशत को सुधारने की। शहरी मतदाताओं को जागरूक होने की जरूरत है। लोकतंत्र के उत्सव में घर पर बैठकर छुट्टी मनाना नहीं है बल्कि बूथ तक पहुंचकर वोट डालना है। इतिहास की बात करें तो सबसे अधिक मतदान 1984 में हुआ था, तब 61.36 प्रतिशत मतदान हुआ था। 1999 में थोड़े कम 60.47 फीसदी मतदाता अपना वोट डालने पहुंचे थे। सबसे कम मतदान 1962 में हुआ था, तब महज 41.38 प्रतिशत वोटरों ने मतदान किया था। अब मौका है जब हम सर्वाधिक मतदान के पिछले सारे रिकार्ड ध्वस्त कर सकते हैं।
विज्ञापन
इस बार पुनरीक्षण अभियान में लगभग 127228 नए वोटर जुड़े हैं। ऐसे में उम्मीद है कि ये युवा वोटर मतदान प्रतिशत बढ़ाने में अपना योगदान देंगे।
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- --
गत विधानसभा चुनाव में हुआ था 59.28 प्रतिशत मतदान
2022 के विधानसभा चुनाव में वोटिंग प्रतिशत 59.28 प्रतिशत रहा था। कटरा में 58, जलालाबाद में 59.67, तिलहर में 57, पुवायां में 63.01 प्रतिशत मतदान हुआ था। ददरौल में 61.50 प्रतिशत लोगों ने मतदान किया था। शहर में सबसे कम 56.50 प्रतिशत ही मतदान हुआ था। यही वजह है कि मतदान के प्रति जागरूकता के लिए प्रशासन का सर्वाधिक फोकस शहरी क्षेत्र में होता है।
-- -- -- -- -- -- -- -- --
शाहजहांपुर में कुल मतदाता 23,28,209
पुरुष मतदाता 12,49,414
महिला मतदाता 10,78,645
थर्ड जेंडर 150