{"_id":"6672037d75fd81b81900d9b4","slug":"volunteers-surprised-by-demonstrating-punishment-and-liberation-attack-shahjahanpur-news-c-122-1-sbly1040-120873-2024-06-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: दंड व मुक्ति प्रहार का प्रदर्शन कर स्वयंसेविकाओं ने किया अचंभित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: दंड व मुक्ति प्रहार का प्रदर्शन कर स्वयंसेविकाओं ने किया अचंभित
Wed, 19 Jun 2024 03:30 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
Updated Wed, 19 Jun 2024 03:30 AM IST
विज्ञापन
राष्ट्र सेविका समिति के शिक्षा वर्ग में मुक्ति प्रहार का प्रदर्शन करतीं स्वयंसेविकाएं। संवाद
शाहजहांपुर। राष्ट्र सेविका समिति की ओर से रेती रोड स्थित संजय कुमार सरस्वती विद्या मंदिर में शिक्षा वर्ग का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें मंगलवार को शाखा दर्शन कार्यक्रम हुआ।
इसमें स्वयंसेविकाने को शाखा संचालन, योग साधना, व्यायाम, आत्मरक्षा के गुर का प्रदर्शन किया। दंड प्रहार तथा मुक्ति प्रहार के प्रदर्शन से सभी को अचंभित कर दिया। वाद्य यंत्र व बांसुरी वादन से मनमोहा। वर्ग में ब्रज प्रांत के विभिन्न जिलों से बालिकाएं प्रशिक्षण प्राप्त करने के लिए यहां आई हुईं हैं। इनको समिति की प्रशिक्षकों द्वारा प्रशिक्षण प्रदान किया जा रहा है।
इसके संबंध में अखिल भारतीय बौद्धिक प्रमुख डॉ. शरद रेणु ने बताया कि शिक्षा वर्ग पूरे देश में कई स्थानों पर चलाए जा रहा है। उसमें बालिकाओं को राष्ट्र निर्माण के लिए तैयार किया जा रहा है। समिति का सूत्र है कि स्त्री ही राष्ट्र की आधारशिला है। प्रशिक्षण में बालिकाओं को शारीरिक, बौद्धिक और नैतिक शिक्षा प्रदान की जा रही है। शिविर के संचालन के लिए तमाम विभाग की स्थापना की गई है इनमें यातायात, भोजन, आवास, स्वच्छता, बौद्धिक, जल, बिजली, सज्जा, स्वागत आदि शामिल है। बताया कि शिविर का समापन 24 जून को दीक्षांत समारोह के साथ होगा। उससे पहले 19 जून को मातृहस्त भोजनाम होगा, जबकि 20 जून को पथ संचालन निकाला जाएगा। शिक्षा वर्ग में विभाग कार्यवाहिका अनुराधा आर्य, महानगर कार्यवाहिका रेवा लक्ष्मी, प्रांतीय बौद्धिक प्रमुख मालती राठौर, प्रांतीय कार्यवाहिका ललिता गुप्ता, डॉ. संगीता मोहन, शारीरिक शिक्षा विभाग में गरिमा, निधि, कृष्णा, अल्पना श्रीवास्तव, रुचि गुप्ता, मंजुला बाथम, डॉ. किरण मलिक, पूनम मल्होत्रा आदि मौजूद रहीं।