{"_id":"693ef4ae193847656606f187","slug":"volleyball-player-vaishnavi-selected-for-the-all-india-university-team-shahjahanpur-news-c-122-1-sbly1036-160337-2025-12-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: वालीबॉल खिलाड़ी वैष्णवी का ऑल इंडिया यूनिवर्सिटी टीम के लिए चयन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: वालीबॉल खिलाड़ी वैष्णवी का ऑल इंडिया यूनिवर्सिटी टीम के लिए चयन
विज्ञापन
वालीबॉल खिलाड़ी वैष्णवी। स्रोत: स्वयं
कांट। मोहल्ला महमंद गढ़ी पश्चिमी निवासी संजीव मिश्रा की बेटी वैष्णवी मिश्रा का चयन ऑल इंडिया यूनिवर्सिटी की टीम के लिए हो गया है। चयन से परिवार में जश्न का माहौल है।
संजीव व अर्चना मिश्रा की बेटी वैष्णवी ने कोच हिमांशु गुप्ता की निगरानी में वालीबॉल की बारीकियां सीखीं। कोच ने बताया कि खेल के प्रति रुचि रखने वाली वैष्णवी ने 12 साल की उम्र में मिनी नेशनल के लिए उत्तर प्रदेश की टीम में जगह बनाई थी। यह प्रतियोगिता महाराष्ट्र में आयोजित हुई थी। इसमें उत्तर प्रदेश की टीम ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।
इसके बाद वैष्णवी के खेल में और निखार आया। वर्ष 2023 में स्कूल नेशनल के लिए उत्तर प्रदेश की टीम में चयन हुआ। वर्ष 2024 में स्कूल नेशनल के लिए उत्तर प्रदेश की टीम में जगह बनाई। अब वैष्णवी ने नॉर्थ जोन इंटर यूनिवर्सिटी टीम में ऑल इंडिया प्रतियोगिता के लिए जगह बनाई है। यह आयोजन चेन्नई में होगा। संवाद