फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   viral feaver

बुखार का बढ़ा प्रकोप, स्वास्थ्य विभाग सतर्क

Mon, 06 Sep 2021 01:12 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 06 Sep 2021 01:12 AM IST
विज्ञापन
viral feaver
शाहजहांपुर के मेडिकल कॉलेज के डेंगू वार्ड में भर्ता मरीज । संवाद - फोटो : SHAHJAHANPUR
शाहजहांपुर। बरसात के बाद बुखार का प्रकोप बढ़ गया है। सैकड़ों मरीज सरकारी और निजी चिकित्सालयों में पहुंच रहे हैं। स्वास्थ्य विभाग ने ब्लॉक स्तर पर टीम का गठन किया है जो मरीजों तक दवाई पहुंचाने का दावा किया है।
विज्ञापन

जिले में अब तक 98 मरीज मलेरिया के मिल चुके हैं। हालांकि प्रशासन का दावा है कि अब तक डेंगू का कोई मरीज नहीं मिला है। जिले में 15 सीएचसी हैं, जहां पर टीम का गठन कर दिया है जो गांव-गांव जाकर बुखार के रोगियों को दवा पहुंचा रही है। हालांकि धरातल पर टीम तभी पहुंचती है, जब किसी गांव में बुखार के रोगियों की बड़ी संख्या सुर्खियां बनती है।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग का दावा है कि महानगर में दो जबकि ग्रामीण क्षेत्र में ब्लॉक स्तर पर स्वास्थ्य टीम गांव-गांव जाकर बुखार के रोगियों को दवा दे रही है। रविवार को ओपीडी बंद होने के कारण ट्रॉमा सेंटर में कई बुखार के रोगी पहुंचे जिनका इलाज किया। डॉक्टरों का कहना है कि वर्तमान में राजकीय मेडिकल कॉलेज में आने वाले मरीजों में से तकरीबन 50 फीसदी बुखार के मरीज पहुंच रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

अनदेखा न करें बुखार
इस समय वायरल के मरीज बहुतायत मिल रहे हैं। डॉक्टरों का कहना है कि अगर कई दिन तक बुखार बना रहे तो अनदेखा न करें। तत्काल विशेषज्ञ चिकित्सक को दिखाकर इलाज कराएं वरना यह घातक भी हो सकता है। मच्छर जनित बीमारियां भी बढ़ी हैं। प्रशासन को मलेरिया के रोगी तो मिल रहे हैं, लेकिन डेंगू के मरीज अब तक सामने नहीं आए हैं। यही वजह है कि डॉक्टर बुखार आने पर मलेरिया और डेंगू की जांच कराने पर जोर दे रहे हैं।
डीएम ने की अपील
डीएम इंद्र विक्रम सिंह ने मच्छर जनित बीमारियां बढ़ने पर लोगों से सावधानी बरतने की अपील की है। डीएम ने कहा कि सभी लोग अपने घर और आसपास साफ-सफाई बनाए रखें। कहीं पर गंदा या साफ पानी एकत्र न होने दें। साफ पानी में पनपने वाले मच्छर घातक बीमारियों के वाहक बनते हैं। घर में यदि कहीं कूलर, टायर, पुराने बर्तन में पानी जमा है तो उसे फेंक दें वरना इसमें मच्छर पनप सकते हैं। डीएम ने कहा कि स्वास्थ्य टीमें गठित कर दी गईं हैं जो लोगों तक स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचा रही हैं।
अनदेखा न करें, चिकित्सक को दिखाएं
राजकीय मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. राजेश कुमार ने बताया कि इन दिनों सामान्य बुखार के रोगियों की संख्या में इजाफा हुआ है। बुखार के शुरुआत में लापरवाही करने और चिकित्सक को दिखाए बगैर दवा ले लेने से कई बार हालत बिगड़ जाती है। ऐसे में बेहतर होगा कि शुरुआत में ही लोग चिकित्सक को दिखाकर दवाई ले लें।

साफ सफाई और खानपान पर विशेष ध्यान देने की आवश्यकता है। सामान्य बुखार तीन-चार दिन में ठीक हो जाता है। अगर ऐसा न हो तो स्वास्थ्य केंद्र पहुंचकर परामर्श लें। जांच कराएं और समय से दवा का सेवन करें। राजकीय मेडिकल कॉलेज में सभी प्रकार के जांच की सुविधा एवं दवाएं उपलब्ध हैं। इसके अलावा 24 घंटे इमरजेंसी सेवा भी प्रदान की जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed